फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Preparations for artificial rain in Delhi from 28th to 30th October

Kanpur News: दिल्ली में 28 से 30 अक्तूबर तक कृत्रिम बारिश कराने की तैयारी

Mon, 27 Oct 2025 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Preparations for artificial rain in Delhi from 28th to 30th October
कानपुर। आईआईटी कानपुर ने अब 28 से 30 अक्तूबर के बीच दिल्ली में कृत्रिम बारिश कराने की तैयारी कर ली है। मौसम विभाग के बादलों के रहने के आसार जताने के बाद आईआईटी ने कवायद तेज कर दी है। एक बार फिर आईआईटी की टीम ने क्लाउड सीडिंग फ्लाइट का ट्रायल उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के खेकरा और नई दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सफलतापूर्वक किया है।
विज्ञापन

इस दौरान आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर (एसआईआईसी) के प्रोफेसर-इन-चार्ज प्रो. दीपू फिलिप और दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद रहे। दिल्ली सरकार से अनुमति मिलने के बाद संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल की अगुवाई में आईआईटी की टीम ने जब कृत्रिम बारिश का परीक्षण किया तो उस दौरान बारिश नहीं हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि बादलों में नमी अत्यधिक कम होने के कारण बारिश नहीं हुई लेकिन ऊंचाई पर हल्की बूंदों से प्रदूषण से राहत जरूर मिली है। इसलिए परीक्षण को सफल कहा गया। प्रो. दीपू फिलिप ने दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री के साथ एयरक्राफ्ट और कृत्रिम बारिश में प्रयुक्त होने वाले उपकरण व रसायनों के सफल परीक्षण के बाद निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed