फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pregnant woman with husband walk two hundred km from Noida to village

नोएडा से पति संग गर्भवती दो सौ किमी पैदल चल पहुंची गांव, नम आंखों से बयां किया अपना दर्द

Mon, 30 Mar 2020 01:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 30 Mar 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman with husband walk two hundred km from Noida to village
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
पूरे देश में लॉकडाउन होने के बाद नोएडा में मजदूरी करने वाला युवक आठ माह की गर्भवती पत्नी को  25 मार्च को पैदल ही गांव के लिए निकल पड़ा। रविवार को गांव पहुंची गर्भवती ने ग्रामीणों के सामने रोते हुए बताया कि वह करीब 200 किमी पैदल चली है।
विज्ञापन


कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप से गर्भ में पल रहे बच्चे को बचाने की चिंता के चलते ऐसा कदम उठाया। औंता गांव निवासी अशोक की गर्भवती पत्नी अंजू ने बताया कि उसके पति भूमिहीन हैं और नोएडा में मकान निर्माण में मजदूरी करते हैं। बताया कि वह आठ माह की गर्भवती है।
विज्ञापन

 

होने वाले बच्चे को लेकर वह पति के साथ पहले ही गांव आना चाहती थी, लेकिन मजदूरी मिलने में देरी होने से वह नहीं आ सकी। सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के दौरान महिला के चेहरे पर थकान थी। पूछने पर उसके आंसू निकल आए।

महिला ने बताया कि रास्ते में कई राहगीरों ने मदद की। उसे व उसके पति को कई राहगीरों ने अपने वाहनों से छोड़कर मदद की, लेकिन ये मदद चंद किमी तक ही हो पाई। महिला ने  बताया कि पति-पत्नी दोनों ने करीब 200 किमी का सफर पैदल ही पूरा किए हैं।

जब पैर जवाब दे जाते तो कहीं छांव में बैठकर आराम करते थे। बताया कि रविवार की सुबह उरई (जालौन) पहुंचने पर राठ के लिए एक लोडर वाहन मिला। राठ सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद गांव पहुंचे। कहा कि मजबूरी में अपना घर छोड़कर परदेस जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed