{"_id":"5d8a68fc8ebc3e93ac720c67","slug":"pregnant-brought-on-a-bike-gives-birth-to-a-dead-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: बाइक पर लाई गई गर्भवती ने दिया मृत बच्ची को जन्म, पति ठेले पर पीएचसी से ले गया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: बाइक पर लाई गई गर्भवती ने दिया मृत बच्ची को जन्म, पति ठेले पर पीएचसी से ले गया घर
Wed, 25 Sep 2019 12:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस खड़ी रही पति ठेले पर पत्नी को ले गया घर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में एंबुलेंस चालकों की हड़ताल ने गर्भवती महिला की जान खतरे में डाल दी। मंगलवार सुबह एंबुलेंस न मिलने से परेशान युवक गर्भवती पत्नी को बाइक से लेकर औरास पीएचसी पहुंचा। जहां महिला ने मृत बच्ची को जन्म दिया। शाम को महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
उसको घर ले जाने के लिए पति ने ठेलिया की मदद ली। औरास कस्बा निवासी मनीष कुमार की पत्नी मुन्नी (29) को सोमवार रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। रात में ही उसने एंबुलेंस के लिए फोन मिलाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सुबह वह बाइक से पत्नी को लेकर औरास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने प्रसव कराया।

मुन्नी ने मृत बच्ची को जन्म दिया। देर शाम मुन्नी को औरास पीएचसी से छुट्टी दे दी गई थी। पत्नी को घर ले जाने के लिए भी मनीष को एंबुलेंस नहीं मिली। ऐसे में उसने ठेलिया किराए पर ली और पत्नी को उस पर लिटाकर घर ले गया।
औरास पीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव ने बताया कि एंबुलेंस चालक हड़ताल पर थे, जिससे मरीज को एंबुलेंस नहीं मिली। जिस वक्त महिला अस्पताल आई थी उस दौरान पेट में पल रही बच्ची की धड़कने नहीं मिल रही थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो गई थी।