{"_id":"5896129d4f1c1bda17e81f47","slug":"precious-white-metal-elephant-caught-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती के लिए बनवाया कीमती सफेद धातु का हाथी, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती के लिए बनवाया कीमती सफेद धातु का हाथी, पुलिस ने पकड़ा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
सफेद धातु का 10 किलो वजनी हाथी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को भेंट करने के लिए लाया जा रहा सफेद धातु का 10 किलो वजनी हाथी फर्रुखाबाद की कोतवाली फतेहगढ़ में जमा हो गया। बसपा के जोन कोआर्डिनेटर को छोड़ दिया गया है। कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में बसपा सुप्रीमो मायावती की छह फरवरी को रैली है। उनके सभास्थल को देखने के लिए कानपुर परिक्षेत्र के कोआर्डिनेटर राहुल गौतम यहां आए थे। वह सभास्थल देखने के बाद अपने पैतृक गांव कायमगंज जा रहे थे।
इस दौरान उड़नदस्ता प्रभारी सर्वेश कुमार और दरोगा देवेश कुमार ने उनकी गाड़ी की नाला बघार के पास तलाशी ली। गाड़ी में चांदी जैसा दिखने वाली सफेद धातु की बनी हाथी मिली। यह भी संभावना है कि हाथी चांदी के बजाय एल्युमिनियम अथवा अन्य किसी धातु का हो सकता है। इस पर पुलिस बसपा कोआर्डिनेटर को फतेहगढ़ कोतवाली ले आई। फतेहगढ़ कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि बसपा नेता राहुल गौतम ने धातु की बनी हाथी की रसीद नहीं दिखा सके हैं। इसलिए इसे थाने में जमा कर लिया गया है। कोआर्डिनेटर को कार समेत छोड़ दिया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर आलोक सिंह ने बताया कि धातु के परीक्षण के लिए इनकम टैक्स के अधिकारियों को बुलाया है। आयकर की जांच के बाद पता चल सकेगा कि हाथी किस धातु का बना है और उसकी कीमत क्या है। मामले की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर बसपा के मंडल जोन कोआर्डिनेटर रजनीकांत कुशवाह ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।