फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pratham Singh and Nitika Bhatia registered victories in the badminton competition.

Kanpur News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम सिंह, नितिका भाटिया ने दर्ज की जीत

Sat, 03 Oct 2026 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Pratham Singh and Nitika Bhatia registered victories in the badminton competition.
कानपुर। स्व. सीताराम पांडेय स्मृति द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में पुरुष और महिला एकल वर्ग के मुकाबले हुए। प्रथम सिंह, सिद्धार्थ, शिवम, देवांश और नितिका समेत अन्य खिलाड़ियों ने अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


पुरुष एकल में लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा ने अविरल कुमार यादव को 30-16 से हराया। अलीगढ़ के शिवम यादव ने मानव रावत को 30-17 और अलीगढ़ के देवांश गोविला ने अमितमय बिस्वास को 30-15 से शिकस्त दी। मेरठ के अथर्व शर्मा ने शिवम शेखर को 30-18 से पराजित किया। सहारनपुर के अंश हांडा ने दिव्यांशु सिंह को 30-4 से हराकर आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन


प्रयागराज के सौम्य प्रकाश यादव ने आदित्य सागर अग्रहरि को 30-25 और मुजफ्फरनगर के अक्षांश पांडेय ने वैभव ओमर को 30-19 से मात दी। लखनऊ के शौर्य प्रताप सिंह ने मृण्मय यादव को 30-28 के अंतर से हराकर अगले दौर में स्थान बनाया। कानपुर के प्रथम सिंह ने निपुन त्यागी को 30-20 से हराया जबकि सत्यम कटियार को अवि गुप्ता के खिलाफ वॉकओवर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एकल में आगरा की दिव्यांशी गौतम ने गाजियाबाद की खुशी को 30-11 से हराया। कानपुर की नितिका भाटिया ने लखनऊ की जयति कुशवाहा को 30-23 से शिकस्त दी। एनईआर की शिवांगी सिंह ने प्रयागराज की अंजुल पटेल को 30-23 और नोएडा की स्नेहा मौर्य ने गाजियाबाद की अद्विता त्यागी को 30-16 से पराजित किया। अलीगढ़ की अराध्या कुशवाहा ने झांसी की ऋषिका यादव को 30-8 से हराया।


मुरादाबाद की तरनजीत कौर बासी ने कानपुर की मुदिता जालान को 30-15, उन्नाव की तान्या कश्यप ने सहारनपुर की गार्गी धीमान को 30-5 और बलिया की श्रेया संतोष ने कानपुर की सिद्धि झा को 30-22 से हराया। आगरा की कुहू ने झांसी की माया कुमारी को 30-28 के रोमांचक मुकाबले में शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed