फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pradhan's powers suspended, action will be taken against the secretary

Kanpur News: प्रधान के अधिकार निलंबित, सचिव पर होगी कार्रवाई

Wed, 17 Jan 2024 03:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 17 Jan 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's powers suspended, action will be taken against the secretary
रसूलाबाद। ब्लॉक की ग्राम पंचायत सजावरपुर में हैंडपंप रीबोर, मरम्मत व कायाल्प के नाम पर बिना कार्य कराए ही चार लाख से अधिक की हेरोफेरी की गई। तीन सदस्यीय टीम ने जांच में प्रधान व सचिव को दोषी पाया। जिला पंचायत राज अधिकारी की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार निलंबित करते हुए तत्कालीन सचिव के निलंबन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

साजवरपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान सुनीता देवी व पंचायत सचिव द्वारा मिलकर हैंडपंप रीबोर, मरम्मत व कायाकल्प के नाम पर लाखों रुपये खर्च दर्शाए गए। इस मामले की जानकारी होने पर गांव के लोगों ने पंचायत सदस्यों के साथ शपथ पत्र देकर जिला पंचायत राज अधिकारी से शिकायत की। मामले में वित्तीय अनियमितता की बात सामने आने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी व अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा जांच कराई गई। जांच में प्रधान व सचिव पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। जांच अधिकारियों ने 17 अगस्त 2023 को रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि गांव में कराए गए कुल सात कार्यों के लिए 4 लाख, 21 हजार 106 रुपये की वित्तीय अनियमितता की गई। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल ने प्रधान व सचिव से स्पष्टीकरण तलब किया। दोनों के स्पष्टीकरण संतोष जनक नहीं पाए गए। इस पर पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी आलोक सिंह को भेजी गई। सोमवार को जिलाधिकारी ने वित्तीय अनियमितता व सरकारी धन के गबन पर प्रधान सुनीता देवी के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारी निलंबित किए हैं। साथ ही तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी के निलंबन व विभागीय कार्यवाही के निर्देश डीपीआरओ को दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल ने बताया कि प्रधान के अधिकार निलंबित किए गए हैं। तत्कालीन सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ निलंबन की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed