{"_id":"5bb999f1867a556812778825","slug":"prachi-got-fourth-position-in-asian-bodybuilding-championship","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में प्राची को मिला चौथा स्थान, परिजनों ने जाहिर की खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में प्राची को मिला चौथा स्थान, परिजनों ने जाहिर की खुशी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
प्राची दीक्षित
महाराष्ट्र के पुण में आयोजित 52वीं एशियन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में कानपुर की बेटी प्राची दीक्षित ने चौथा स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। चैंपियनशिप में 52 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसके फीमेल फिटनेस मॉडल 45 किलोग्राम भारवर्ग में प्राची ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हालांकि, उन्हें चौथे स्थान से संतोष हासिल करना पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos
प्राची दीक्षित
उनके इस प्रदर्शन से परिजनों ने खुशी जाहिर की है। शहर के रामनारायण बाजार की रहने वाली प्राची ने एक साल पहले ही बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए अभ्यास शुरू किया था। प्राची के मुताबिक, महज सालभर की तैयारी में टॉप फोर में जगह बनाकर खुश हूं। भविष्य में और मेहनत करूंगी, जिससे उम्मीद है कि मेरे प्रदर्शन में निखार आएगा।