{"_id":"688539cf467bb8c70f06b30f","slug":"power-plant-employee-robbed-and-thrown-out-of-auto-kanpur-news-c-362-1-ka11011-127858-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पावर प्लांट के कर्मचारी को लूटकर ऑटो से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पावर प्लांट के कर्मचारी को लूटकर ऑटो से फेंका
विज्ञापन
कानपुर। सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र में बुधवार देर शाम इमलीपुर गांव के रेलवे पुल के नीचे ऑटो सवार तीन बदमाशों ने पवार प्लांट के कर्मचारी को पीटकर नकदी और मोबाइल लूट लिया।
औरैया के सहायल मानापूर्वा निवासी दिव्यांश यादव के अनुसार, वह सजेती स्थित नेयवेली पवार प्लांट के फायर विभाग में काम करते हैं। बुधवार की देर शाम वह घाटमपुर से ऑटो में बैठकर घंटाघर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। बिनगवां के पास ऑटो सवार तीन लोगों ने उसे पीटा। चालक इमलीपुर गांव के रेलवे पुल के नीचे ले गया और 10 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर बाहर फेंक दिया। शुक्रवार को पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि ऑटो सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है।