फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Potholes on the VIP arrival route are closed, while the rest are open.

Kanpur News: वीआईपी आगमन रूट के गड्ढों के मुंह बंद, बाकी के खुले

Fri, 27 Feb 2026 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the VIP arrival route are closed, while the rest are open.
बन रही सड़क - फोटो : संवाद
कानपुर। किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी के बेटे की 28 फरवरी को निरालानगर स्थित रेलवे ग्राउंड में रिसेप्शन पार्टी होनी है। पार्टी में कई वीआईपी आएंगे। पूरा अमला व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और रूट की सड़कें बनाने में जुट गया है। वहीं, बर्रा दो, उस्मानपुर, चकेरी, काकादेव, बाबूपुरवा, पनकी सहित अन्य जगहों पर लंबे समय से खुदी सड़कों पर लोग हिचकोले खाकर गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

निरालानगर पराग डेयरी सब स्टेशन के सामने से दीप तिराहा तक पीडब्ल्यूडी की सड़क को खोदकर एक माह पहले जलनिगम की ओर से पानी की लाइन बिछाई गई थी। रोड के बगल में रेलवे का बड़ा मैदान है। जहां 28 फरवरी को पूर्व मंत्री व विधायक महेश त्रिवेदी के बेटे शुभम की रिसेप्शन पार्टी है। मामला सत्ताधारी विधायक से जुड़ा होने के कारण जलनिगम सड़क को संवारने में जुट गया है। तीन दिन पहले कंक्रीट डालकर खोदी सड़क को भरा गया। गुरुवार को सड़क बनने भी लगी। दोपहर में सड़क पर काफी धूल उड़ने के कारण राहगीरों को परेशानी हुई। इसी तरह उस्मानपुर चौराहा से हमीरपुर रोड की सड़क पर चैंबर बनाने के लिए 20 दिन पहले खोदा गया था। इसका काम आज तक पूरा नहीं हो पाया है। खोदाई के कारण बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। वहीं, दो पहिया वाहनों को निकलने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि चैंबर बनने में तीन दिन और लगेंगे। मिट्टी दबने के बाद सड़क बनेगी। यही हाल काकादेव में डबल पुलिया, भदौरिया चौराहा से हरी गर्ल्स हॉस्टल की सड़क का है। दोनों सड़कों पर आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इन सड़कों पर ध्यान देने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

एक माह पहले बनी सड़क को फिर से खोदा
बर्रा दो 80 फिट रोड मोड़ से शास्त्री चौक की सड़क खोदकर जलनिगम ने पानी की लाइन बिछाई थी। एक माह पहले सड़क को चलने लायक बनाया गया था। अब चार दिन पहले फिर से खोदाई कर पाइप लाइन डालने का काम शुरू हो गया। यहां दिनभर धूल उड़ती रहती है। जलनिगम के अधिशासी अभियंता प्रवीण यादव ने बताया कि भूमिगत लाइन केस्को की होने के चलते अनुमति नहीं मिली थी। अब मिल पाई है तो काम शुरू कराया गया है। लाइन डालने के बाद सड़क फिर से बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साफ हुआ रेलवे ग्राउंड, पानी का होने लगा छिड़काव
रेलवे ग्राउंड में नगर निगम जोन पांच के जोनल अधिकारी की ओर से गाड़ियां लगाकर कूड़ा हटावाया गया है। अब अधिकारी पानी का छिड़काव करा रहे हैं, ताकि रिसेप्शन में आने वाले लोगाें को किसी तरह की परेशानी न हो।
ये सड़कें भी बदहाल
बर्रा दो दरोगा गेस्ट हाउस के सामने से गोविंदनगर की ओर की सड़क, खाड़ेपुर से नौबस्ता बंबा की सड़क, चकेरी में केडीए चौराहा से जेके चौराहा तक, केडीए चौराहा से गल्ला गोदाम तक, श्यामनगर पुल की सड़क, सनिगवां-कुरियां रोड, हरिहरधाम-सुजातगंज रोड, फजलगंज से गोविंदपुरी पुल की सड़क, नमक फैक्टरी चौराहा से पनकी-कल्याणपुर की सड़क, नौबस्ता में त्रिमूर्ति अपार्टमेंट से हंसपुरम की सड़क।
जगह-जगह खोदाई से चलना मुश्किल
शहर भर की सड़कों के हाल बहुत खराब हैं। जगह-जगह खोदाई व जर्जर सड़कों पर आवागमन मुश्किल हो गया है। हंसपुरम की सड़क पर कई बार बाइक अनियंत्रित होकर गिर चुकी है। -अनुज कुमार त्रिपाठी, हंसपुरम
दिन भर उड़ती धूल, दुकान में बैठना दूभर
भदौरिया चौराहा के पास दुकान के सामने खोदाई हो गई है। दिनभर इतनी ज्यादा धूल उड़ती है कि दुकान के बाहर बैठना मुश्किल हो गया है। खोदाई की वजह से जीवन नरक हो गया है। -रितिक यादव, काकादेव

ठीक तरह से नहीं बनाते योजना
ठीक तरह से योजना न बनाने वजह से अधिकारियों ने शहर में ज्यादातर जगहों पर खोदाई करा दी है। इससे लोगों को आने व जाने में परेशानी हो रही है। धूल ने हाल बहुत बुरा कर दिया है। -अजय अवस्थी, बर्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed