फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Postmortem of dead body in unknown, police performed last rites, mother and wife could not see face

लापरवाही की हद: शव का अज्ञात में पोस्टमार्टम, पुलिस ने करा दिया अंतिम संस्कार, पत्नी बोली- नहीं देख सके चेहरा

Sun, 05 Feb 2023 05:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 Feb 2023 05:09 PM IST
सार

बिधनू थाना क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही से मां-पत्नी युवक का अंतिम बार चेहरा भी न देख पाए। दरअसल, जिस युवक का अज्ञात में अंतिम संस्कार किया गया। मां का आरोप है कि कई बार थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने अज्ञात शव की जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन
Postmortem of dead body in unknown, police performed last rites, mother and wife could not see face
मृतक सुघर सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में  बिधनू थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस जिस युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश करती रही, उसके शव का अज्ञात में पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया। मां का आरोप है कि वे लोग कई बार थाने गए, लेकिन उन्हें कोई शव मिलने की जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन

बेटे का अंतिम बार चेहरा भी नहीं देख पाए। रमईपुर के घाटूखेड़ा निवासी रामश्री के अनुसार 27 जनवरी को बेटा सुघर सिंह यादव (35) कुछ दोस्तों के साथ जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से घर नहीं लौटा। दूसरे दिन ही थाने पहुंचकर जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने 30 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज की।
विज्ञापन

28 जनवरी की तड़के ही बिधनू पुलिस को उसका शव हाईवे पर पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को अज्ञात में मोर्चरी भेज दिया, जहां 72 घंटे तक शव की शिनाख्त न होने पर 31 दिसंबर को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी बोली- उनके अंतिम संस्कार का हक भी नहीं मिला
रामश्री ने बताया कि हम 28 दिसंबर से लेकर शनिवार तक रोज बेटे के संबंध में जानकारी करने के लिए थाने जाते रहे, लेकिन पुलिस ने जानकारी नहीं दी। पत्नी गीता ने बताया कि पुलिस की लापरवाही की वजह से उन्हें एक सप्ताह बाद पति की मौत की जानकारी हुई। उन्हें पति का अंतिम संस्कार कराने तक का हक नहीं मिल सका।

अज्ञात शव मिलने के बाद पुलिस को शिनाख्त कराने का प्रयास करना चाहिए था। मामले की जांच कर जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  -दिनेश कुमार शुक्ला, एसीपी घाटमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed