फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Postal service over $100 stopped, parcels not sent to America

Kanpur News: 100 डालर से ज्यादा की डाकसेवा बंद, पार्सल नहीं भेजे गए अमेरिका

Tue, 26 Aug 2025 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Postal service over $100 stopped, parcels not sent to America
कानपुर। शहर से अमेरिका भेजे जाने वाले पार्सल सोमवार को नहीं भेजे गए। 100 डॉलर से ऊपर की विदेशी डाक सेवा बंद कर दी गई है। बड़ा चौराहा स्थित प्रधान डाकघर में अपने करीबियों या ऑफिशियली पार्सल भेजने के लिए आए लोग वापस लौट गए।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के निर्देश पर डाक विभाग ने अमेरिका की डाक सेवा पर पाबंदी लगा दी है। यह फैसला 100 डॉलर से अधिक मूल्य के आयातों के लिए शुल्क लगाने के कारण लिया गया है। 100 डॉलर तक के पत्र, उपहार व जरूरी दस्तावेज अमेरिका भेजे जा सकते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने 800 डॉलर तक की वस्तुओं पर कोई शुल्क न लगने वाली मिनिमिस छूट को खत्म कर दिया है। नए टैरिफ 29 अगस्त से लागू होंगे। इस रोक से छोटे व्यापारियों और ई-कॉमर्स विक्रेताओं को भी नुकसान हो रहा है। सीपीएम रवि कुमार ने बताया कि डाकसेवा बंद करने के आदेश मिल चुके हैं। एक किलो का पार्सल अमेरिका भेजने पर 1746.40 और दो किलो पर 2572.40 रुपये का खर्च आता है। वहीं, एक्सप्रेस मेल सर्विस स्पीड पोस्ट से एक किलो के पत्र भेजने पर 2678.6 रुपये, दो किलो पर 3386.6 रुपये का खर्च एक डालर 87.31 रुपये का है। फिलहाल, यहां से 8,731 रुपये से अधिक की वस्तुएं नहीं भेजी जा सकती हैं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed