{"_id":"5e970a868ebc3e6fbd56a139","slug":"postal-and-bank-personnel-will-take-micro-atms-in-villages","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: डोर टू डोर जरूरी सामानों की होम डिलीवरी के बाद अब गांवों में रूपये भी पहुंचेंगे, जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: डोर टू डोर जरूरी सामानों की होम डिलीवरी के बाद अब गांवों में रूपये भी पहुंचेंगे, जानिए कैसे
Wed, 15 Apr 2020 07:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 15 Apr 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में लॉकडाउन के दौरान गांवों मेंं जरूरतमंदों को अब रुपये निकालने के लिए बैंक, डाकघर व एटीएम की भाग-दौड़ नहीं करनी होगी। बैंक व डाक विभाग के कर्मी माइक्रो एटीएम से मौके पर ही जाकर नकदी की निकासी करेंगे।
जिन लोगों का बैंक में खाता है वो एक दिन में अधिकतम दस हजार और जिनका पोस्ट ऑफिस में खाता है वो एक दिन में अधिकतम 25 हजार रुपये निकाल सकेंगे। बुधवार को सीडीओ जोगिंदर सिंह ने विकास भवन सभागार में डाक विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के चलते पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है।
लोगों को डाकघर, बैंक व एटीएम में भीड़ न लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की रुपये संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक व डाक विभाग की ओर से गांवों में माइक्रो एटीएम सेवा शुरू की जा रही है।

डाक विभाग के 140 व बैंकों के कर्मी रोस्टर के अनुसार निर्धारित दिन संबंधित गांव में जाएंगे और डोर टू डोर धन की निकासी करेंगे। इसके पहले पंचायत सचिव के माध्यम से गांव में मुनादी कराकर लोगों को सूचना दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि एक दिन में पोस्ट ऑफिस खाता धारक अधिकतम 25 हजार रुपये और बैंक खाता धारक दस हजार तक निकाल सकेंगे। सभी ब्लाकों के बीडीओ व एडीओ को गुरुवार तक बैठक कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
सीडीओ ने बताया कि लोग कंट्रोल रूम में भी फोन कर अपने गांव में माइक्रो एटीएम के पहुुंचने की जानकारी कर सकते हैं। गुरुवार से गांवों में रुपये निकासी की डोर टू डोर सुविधा करा दी जाएगी। बैठक में डीसी मनरेगा हरिश्चंद्र, पीडी डीके यादव, एलडीएम बृजमोहन व डाक विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।