{"_id":"5cf611d6bdec2207254ca372","slug":"polytechnic-kanpur-created-new-record-in-placement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राजकीय पॉलिटेक्निक ने दिया दशक का बेहतर प्लेसमेंट, बनाया नया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राजकीय पॉलिटेक्निक ने दिया दशक का बेहतर प्लेसमेंट, बनाया नया रिकॉर्ड
Tue, 04 Jun 2019 12:11 PM IST
शिखा पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक ने दिया दशक का बेहतर प्लेसमेंट
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय पॉलिटेक्निक ने कानपुर में दशक के सबसे बेहतर प्लेसमेंट आंकड़ों के साथ नया रिकॉर्ड कायम किया है। सत्र 2018-19 में संस्थान के सर्वाधिक 527 बच्चों का प्लेसमेंट हुआ है। सोमवार को ही संस्थान के प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. एसपी सोनी ने जुलाई 2018-अप्रैल 2019 तक की रिपोर्ट जारी की। इसमें सात ऐसे भी नाम हैं, जिनके चयन होने की सूचना सोमवार को ही मिली।
सातों छात्रों को बिड़ला ग्रुप की मल्टीनेशनल कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने 3.5 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है। इनमें अभय शुक्ला, देवेश कुमार, वरुण अग्रवाल, वैभव सम्राट, सुधीर सिंह, नाजिया खातून और शुभम प्रदीप के नाम शामिल हैं। सभी छात्र इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल ब्रांच से फाइनल ईयर के छात्र हैं। इनका इंटरव्यू 16 मई को हुआ था।
डॉ. सोनी ने बताया कि इसके पहले मई में ही तीन छात्रों को इस सत्र का सर्वाधिक पैकेज 6 लाख चेन्नई की थॉट वर्क्स कंपनी ने ऑफर किया था। इनमें विक्रम, प्रशांत शर्मा और रजत के नाम शामिल हैं। छात्रों के चयन पर प्रिंसिपल ई. आरके सिंह ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्लेसमेंट की यह रिपोर्ट राजकीय पॉलिटेक्निक कानपुर की उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली को दर्शाती है।

कब कितने छात्रों का हुआ प्लेसमेंट
वर्ष छात्रों की संख्या
2019 527
2018 425
2017 411
2016 475
2015 481
2014 312
2013 398
2012 377
2011 376
2010 340
इस वर्ष बिड़ला की सभी कंपनियों ने किया प्लेसमेंट
प्लेसमेंट प्रभारी डॉ. एसपी सोनी ने बताया कि इस वर्ष नए रिकॉर्ड के साथ कई अन्य नई उपलब्धि भी संस्थान के साथ जुड़ी है। प्लेसमेंट ड्राइव में बिड़ला ग्रुप की सभी कंपनियों ने न केवल शिरकत की बल्कि यहां के कई छात्रों का चयन भी किया।