फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Polytechnic engineering colleges will be reviewed, there will be changes in the courses

पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग कॉलेजों की होगी समीक्षा, पाठ्यक्रमों में होंगे बदलाव- कमलरानी वरुण

Sun, 01 Sep 2019 11:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 01 Sep 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic engineering colleges will be reviewed, there will be changes in the courses
हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी
हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के द्वितीय स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी वरुण ने कहा कि प्राविधिक शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय की टीम मिलकर इसे विश्वस्तरीय बनाएगी। इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ेगा, लैब में सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन


सभी तकनीकी शिक्षण संस्थानों के तकनीकी कोर्स के पाठ्यक्रमों को बदला जाएगा। कहा, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्र में विशेषज्ञों की जरूरत है। इसलिए प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में इसके कोर्स का संचालन होगा। प्रत्येक छात्र को दो जीबी डेटा प्रतिदिन मुफ्त मिलना चाहिए।
विज्ञापन

 

एचबीटीयू के द्वितीय स्थापना दिवस समारोह को प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने किया संबोधित

मीडिया से बातचीत में प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक संस्थानों की समीक्षा करने की बात कही। बच्चे ज्यादा से ज्यादा इंडस्ट्री ट्रेनिंग करे इसपर फोकस किया जाएगा। प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने लेदर इंस्टीट्यूट के हालात पर चिंता जताई। अध्यक्षता सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने की।

विशिष्ट अतिथि महापौर प्रमिला पांडेय, एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, रजिस्ट्रार प्रो. मनोज शुक्ला, यूपीटीटीआई के निदेशक प्रो. मुकेश कुमार सिंह, एआईटीएच की निदेशक प्रो. रचना अस्थाना, प्रो. रामनरेश त्रिपाठी, प्रो. रघुराज सिंह आदि मौजूद रहे। प्रति कुलपति प्रो. करुणाकर सिंह ने संचालन किया।

 

छात्रों को प्रति दिन दो जीबी इंटरनेट डेटा देने की वकालत

एचबीटीयू को चाहिए एक हजार करोड़ रुपये 
विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र प्रो. विनय कुमार पाठक ने प्राविधिक शिक्षा मंत्री और सांसद भोले से मांग की कि इस विश्वविद्यालय को एक हजार करोड़ रुपये की जरूरत है। ढाई सौ से तीन सौ पदों की जरूरत है। राष्ट्रीय स्तर का म्यूजियम होना चाहिए। इसके लिए एकेटीयू से मदद देंगे।

शिक्षकों, छात्रों को किया गया सम्मानित
समारोह में पूर्व छात्र प्रो. विनय कुमार पाठक, एचबीटीआई के निदेशक रहे प्रो. केबी सिंह, प्रो.वीके सिंह को विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस साल जेईई मेन रैंक के जरिए एडमिशन लेने वाले प्रत्येक ब्रांच के टॉप रैंकर्स को लैपटॉप देकर अतिथियों ने पुरस्कृत किया।

विश्वविद्यालय में सर्वश्रेष्ठ पैकेज का प्लेसमेंट हासिल कर रिकॉर्ड बनाने वाले कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र शुभम धामा को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। छात्रों द्वारा शुरू की गई पाक्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed