फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   political

उत्तम बोले, सरकार की नीतियों से ऊबे मतदाता

Wed, 28 Oct 2020 09:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
political
कस्बा ऊगू में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल। - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में सपा की लहर चल रही है। मतदाता प्रदेश सरकार की नीतियों एवं भ्रष्टाचार से ऊब चुका है। प्रदेश की जनता को अखिलेश सरकार के विकास कार्यों की याद आने लगी है। यह उपचुनाव सेमी फ ाइनल के रूप में हो रहे हैं। आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका सीधा असर पड़ेगा।
विज्ञापन

लखनऊ रोड चौराहे पर भी सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। फतेहपुर चौरासी के ऊगू और दबौली में नुक्कड़ सभाएं कर पार्टी प्रत्याशी सुरेश पाल को जिताने की अपील की। कहा कि भाजपा किसान विरोधी सरकार है। भाजपा ने मतदाताओं के बल पर नहीं ईवीएम मशीन की दम पर देश व प्रदेश में हुकूमत पाई है। मत पत्र से चुनाव कराने के नाम पर भाजपा किनारा करती रहती है।
विज्ञापन

सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान माटी मोल अपनी उपज बेच कर बर्बादी के कगार पर पहुंच रहा है। भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा भेद है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, पूर्व एमएलसी अरुण शंकर शुक्ला अन्ना महाराज, पूर्व विधायक बदलू खां, पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर, सुधीर रावत, उदयराज यादव मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य लाभकारी नहीं है। गेहूं क्रय केंद्रों पर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। एक सवाल के जवाब में कहा कि जो खुद गुंडई करते थे, वो हम पर क्या आरोप लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed