फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   political,hamirpur news,chunaao

चूल्हाचौका छोड़ महिलाओं ने दी मतदान को तवज्जो

Mon, 26 Apr 2021 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
political,hamirpur news,chunaao
हमीरपुर के राठ के धनौरी गांव में घूंघट की ओट से प्रजातंत्र में सहभागिता निभातीं महिलाएं। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। सुबह से शाम तक चूल्हा-चौका कर गृहस्थी के कार्यों में मशगूल रहने वाली महिलाओं ने सोमवार को अपने कार्यों को दरकिनार कर मतदान को तवज्जो दिया। सुबह चूल्हा-चौका छोड़कर मतदान केंद्रों की लाइनों में लग गई। सुबह से ब्लाक की सभी मतदान केंद्रों में महिलाओं की भीड़ का नजारा साफ नजर आया। इससे यह साबित हो रहा है कि गांव की सरकार बनाने के लिए महिलाएं भी काफी सजग और गंभीर हैं।
विज्ञापन

महिलाओं के लिए आरक्षित हुईं सीटों पर नजारा कुछ अलग ही दिख रहा था। चुनाव बाद यह भले ही यह घरों में कैद हो जाएं, लेकिन चुनाव के दिन खुलेआम घूमकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करती नजर आईं। आम लोगों की धारणा है कि महिलाओं की सोच चूल्हा-चौका तक ही सीमित रहती है। मगर मतदान के दिन ऐसा महसूस नहीं हुआ। क्योंकि सभी बूथों पर सुबह से मतदान के लिए महिलाओं की संख्या कहीं भी पुरुषों से कम नहीं थी। सभी मतदान केंद्रों में महिलाएं पुरुषों के बराबर लाइन लगाए खड़ीं दिखीं।
विज्ञापन

अपनी बारी आने के बाद उत्साह के साथ वोट की चोट की और मनपसंद उम्मीदवार को मतदान कर उत्साह के साथ घरों को लौट गईं। युवा मतदाता विनीता, अनीता, रश्मि, खुशबू, रुखसाना, रानी, अर्चना, कल्पना, मंजीता, आरती, पूजा कविता आदि ने कहा लोकतंत्र में उन्हें भी अपने पसंद का जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार है। महिलाओं के लिए आरक्षित प्रधान पद की सीट कुंडौरा, पौथिया, उजनेड़ी आदि में महिलाओं के अंदर गजब का उत्साह दिखाई दिया। यह पुरुषों की तरह गांव की गलियों में घर-घर जाकर मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करती दिखीं। जिस तरह से आज अपनी जागरुकता का एहसास करा रही हैं। उससे यह साबित होता है कि पुरुष प्रधान समाज में अब महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं है। उन्हें भी अपने कर्तव्यों के साथ अपने अधिकारों का आभास हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed