फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   policeman did misbehave with shopkeeper when he ask for his money

खाकी है...फ्री में समोसा खाती है!, पैसा मांगने पर हलवाई को मिली हवालात

Thu, 22 Nov 2018 10:57 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 22 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
policeman did misbehave with shopkeeper when he ask for his money
डेमो पिक
यूपी के इटावा जिले में खाकी की दबंगई का ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने पूरे जिले में समोसा कांड को नाम दिया। समोसे के रुपये मांगने पर पुलिस ने दुकानदार को हवालात में बंद कर दिया। इससे नाराज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने थाने में हंगामा किया। मामला तूल पकड़ते ही एसएसपी ने थाने के इंस्पेक्टर पर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्हें छोड़ा गया। 
विज्ञापन


पक्का तालाब चौराहे पर पुरबिया टोला निवासी हीरा लाल वर्मा की मिठाई की दुकान है। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने उन्हें 200 समोसा बनाने का आर्डर दिया। उन्होंने 100 समोसे बना लिए। तभी कोतवाली के एसएसआई प्रेम सिंह मय फोर्स दुकान पर पहुंचे और समोसे मांगे। हीरा लाल ने समोसे दे दिए। एसएसआई समोसा लेकर चल दिए तो हीरालाल ने पैसे मांगे। इसपर एसएसआई ने उनसे अभद्रता की और कोतवाली ले गए।
विज्ञापन


 

समोसे के रुपये मांगने पर एसएसआई ने अभद्रता की

policeman did misbehave with shopkeeper when he ask for his money
डेमो पिक
सूचना पर व्यापारी नेता अनंत अग्रवाल, सदाशिव श्रीवास्तव, गोरखनाथ वर्मा आदि ने कोतवाली में हंगामा किया। अनंत अग्रवाल ने बताया कि समोसे के रुपये मांगने पर एसएसआई ने हीरालाल से अभद्रता की और उन्हें कोतवाली ले गई। उन्होंने एसएसपी अशोक त्रिपाठी को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कोतवाली पुलिस को दुकानदार को छोड़ने के निर्देश दिए। कोतवाल राकेश भारती भी आ गए और उन्होंने हीरालाल को छोड़ दिया। एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने बताया कि दुकानदार का कुछ पुराना रुपया बकाया। इसपर विवाद हो गया। बाद में मामला आपस में निपट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed