फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Police upset over the information of misdeed in hamirpur

हमीरपुर: दुष्कर्म की सूचना पर परेशान रही पुलिस, आरोपी घर में सोते मिले

Tue, 14 Jul 2020 11:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Jul 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Police upset over the information of misdeed in hamirpur
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में सोमवार देर रात मुस्करा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह शाम करीब चार बजे अपनी मौसी के घर जाने के लिए निकली थी। वह पैदल मुस्करा जा रही थी। तभी बोलेरो से आए गांव निवासी मुन्ना वर्मा, किशोरी वर्मा व नारायण मिल गए और हमीरपुर जाने की बात कहकर उसे भी बैठा लिया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि तीनों लोगों ने बिवांर में शराब पी और छानी इंगोहटा मार्ग पर नहर की पुलिया के पास तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में उसे छोड़कर भाग गए। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने अधिकारियों को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रात भर कस्बे से लेकर मुस्करा व राठ तक चक्कर लगाती रही। इस दौरान पुलिस को तीनों आरोपी अपने घरों में सोते मिले। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया पीड़िता के भाई के खिलाफ एक आरोपी की नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने व बलात्कार का मुकदमा 23 जून को मुस्करा थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की गिरफ्तारी से परेशान महिला भाई को बचाने के लिए फर्जी शिकायत कर गुमराह करने का प्रयास कर रही है। वह मौजूदा समय में मायके में है। महिला की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed