{"_id":"5ceff824bdec22073c2c8fdc","slug":"police-take-body-of-9-year-old-girl-for-postmortem","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार के लिए जा रहा था प्रसपा नेता की बेटी का शव, पुलिस को हुआ शक तो किया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम संस्कार के लिए जा रहा था प्रसपा नेता की बेटी का शव, पुलिस को हुआ शक तो किया ये काम
Thu, 30 May 2019 09:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 30 May 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा में प्रसपा के जिला महासचिव की बेटी की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव अंतिम संस्कार के लिए यमुना घाट लेकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यमुना घाट से पहले ही शव को को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घर से प्रसपा नेता का रिवाल्वर भी कब्जे में लिया है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन, ईदगाह के पास रहने वाले कृष्ण मुरारी गुप्ता प्रसपा के जिला महासचिव हैं। उनकी बेटी खुशी (15) कक्षा नौ की छात्रा थी। गुरुवार सुबह करीब सवा ग्यारह बजे खुशी को पिता की रिवाल्वर से संदिग्ध हालात में गोली लग गई। परिजन उसे आनन फानन जिला अस्पताल ले गए। इमरजेंसी में मौजूद डॉ. वरुण चौधरी ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यमुना घाट पहुंचने से करीब 500 मीटर पहले ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया
डॉक्टर ने किशोरी की गोली लगने से मौत होने का मेमो सिविल लाइन थाने भेज दिया। इसी बीच परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए यमुना घाट लेकर चले गए। मेमो मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। शव का बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार करने की जानकारी पर पुलिस हरकत में आई। यमुना घाट पहुंचने से करीब 500 मीटर पहले शव को कब्जे में ले लिया।
कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने प्रसपा नेता का रिवाल्वर कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फारेंसिक टीम की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर जांच की जा रही है।