फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police syas for compromising with the rapist

पहले दुष्कर्म किया अब समझौते को बना रहा दवाब, पुलिस भी दे रही साथ

Sun, 06 Aug 2017 09:42 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 06 Aug 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
police syas for compromising with the rapist
डेमो
दबंग ने पहले दुष्कर्म किया अब कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए पीड़ित पक्ष पर मामले के निपटारे का दवाब डाल रहा है। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई के नाम पर आरोपी का साथ देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 

यूपी में हमीरपुर ज‌िले के थाना राठ के एक गांव निवासी पीड़ित ने एडीएम को प्रार्थनापत्र दिया है। कहा कि उसकी पुत्री के साथ गांव के रेख सिंह पुत्र करन सिंह ने 25 जुलाई को दुराचार किया था। जिसकी सूचना उसने थाना राठ को दी। किंतु पुलिस ने कार्रवाई के बजाय समझौते का दवाब बनाया।

विज्ञापन

 

कार्रवाई न होने पर उसने 31 जुलाई को एसपी को अर्जी दी। तब जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप लगाया कि इस घटना के बाद से दुष्कर्मी धमका रहा है और एफआईआर वापस न लेने पर पीड़िता को मार डालने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि चार अगस्त को थाने से गए एसआई इंद्रपाल उसके घर आए। कहा कि वह उसकी शादी दुष्कर्मी के साथ कर देने का दवाब परिवार पर डाल रहे हैं। जब पीड़िता राजीनामा के लिए तैयार नहीं हुई तो दरोगा ने उसे धमका कर सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए हैं। पीड़ित परिवार ने एडीएम से दुष्कर्मी और पुलिस से बचाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed