फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police sub inspector slapped to man

युवक को मोबाइल नंबर मांगना पड़ा महंगा, दरोगा ने खोया आपा एक के बाद एक जड़े तमाचे, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 29 Jul 2019 01:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 29 Jul 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
police sub inspector slapped to man
दरोगा ने जड़ा तमाचा तो वीडियो हुआ वाॅयरल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के किदवई नगर में कुर्सी पर बैठकर पेंटिंग कारीगर अमजद अली को लाल कॉलोनी चौकी प्रभारी का मोबाइल नंबर महंगा पड़ा। चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने गाली-गलौज कर उसे तमाचे जड़े। इसका वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने जांच सीओ बाबूपुरवा को सौंपी है। 
विज्ञापन


जूही लाल कॉलोनी निवासी अमजद के पिता शमशाद का साकेत नगर में गैराज है। शनिवार को चौकी प्रभारी आनंद गैराज के सामने से गुजरे तो उन्हें फुटपाथ पर साइन बोर्ड रखा मिला। इस पर सिपाही को भेजकर बोर्ड हटवाने के लिए कहा। अमजद ने बोर्ड हटाने के बाद चौकी इंचार्ज का नंबर मांग लिया।
विज्ञापन


इससे तमतमाए चौकी प्रभारी ने गाली-गलौज कर उसे कई तमाचे जड़े। बता दें कि पूर्व में भी दरोगा अपनी करतूत के चलते लाइन हाजिर हुए थे। महाराजपुर के कुलगांव चौकी प्रभारी रहने के दौरान हादसा करने वाले रोड रोलर को ही उन्होंने बदलवा दिया था। एसपी रवीना त्यागी का कहना है कि सीओ बाबूपुरवा की जांच रिपोर्ट के आधार पर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed