{"_id":"66f3110d3986b8673c0ff104","slug":"police-searching-for-missing-inspector-etawa-news-c-216-1-etw1001-116246-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लापता दरोगा को खोज रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लापता दरोगा को खोज रही पुलिस
विज्ञापन
बकेवर। अपने थाने के एक लापता दरोगा को पिछले दो दिन से पुलिस खोज रही है। दरोगा बिना सूचना के गैरहाजिर चल रहे हैं।
बकेवर थाना की लखना चौकी में तैनात दरोगा आमिर खान थाना के पास एक मकान में किराए पर रहते हैं। रविवार को काफी देर तक घर न पहुंचने पर पत्नी ने उनका फोन मिलाया। तो उनका फोन भी नहीं लगा। वह अपनी कार भी घर पर ही छोड़ गए थे। पत्नी ने थाने पर जानकारी की तब पुलिस को लापता होने की जानकारी हुई। पूरी रात खोजने के बाद भी दरोगा का पता नहीं लगा। 2018 बैच के आमिर हमीरपुर के रहने वाले हैं। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि दरोगा आमिर खान रविवार शाम बिना कोई सूचना के गैरहाजिर हैं। उनसे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनका फोन नहीं लग रहा है। उनका परिवार भी यहीं है। आमिर का पिछले महीने में दो बार हादसा भी हुआ था। जिसमें उन्हें काफी चोट लगी थी। इस कारण कुछ मानसिक परेशान भी रहते थे। तलाश की जा रही है।