फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police rescue youth being cut from train

Kanpur News: ट्रेन से कटने जा रहे युवक को पुलिस ने बचाया

Sun, 07 Sep 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Police rescue youth being cut from train
इटावा। थाना सिविल लाइंस निवासी 23 वर्षीय युवक ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने की पोस्ट डाली। जिसके बाद मेटा कंपनी ने पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ को ईमेल के जरिए युवक के द्वारा डाले गए पोस्ट की जानकारी दी। डीजीपी ने संज्ञान लेकर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने युवक की लोकेशन ट्रेस कर दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पहुंचे। युवक को रेलवे ट्रैक पर जाते देख रोका और थाने लाकर काउंसलिंग की।
विज्ञापन

पुलिस ने पहुंचकर जान बचाई। चार सितंबर को आगरा के देवपुर कला थाना बिठाना निवासी एक 23 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली थी। जिसमें उसने लिखा कि नहीं रहूंगा आज मैं, मेरी मम्मी को संभाल लेना उनको ज्यादा दुख नहीं होगा, बाबा आज वो यह सोच रही होंगी कि मैं मजाक कर रहा हूं। मैं रेल की पटरी पर बैठा हूं मरने के लिए, मेरे मरने के बाद उसे हैप्पी रखना, आइएम वैरी सीरियस। मेटा कंपनी ने रात 11:33 बजे पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ को ईमेल के जरिए संदेश भेजा। जिसको संज्ञान में लेकर डीजीपी राजीव कृष्ण ने जनपदीय पुलिस को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर के आधार पर युवक की लोकेशन ट्रेस की गई। थाना सिविल लाइंस के दारोगा पुलिस कर्मियों के साथ तत्काल दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर पहुंचे तो कुछ दूरी पर एक युवक रेलवे ट्रैक की तरफ जाता दिखाई दिया। उसको समझा बुझाकर घर वापस ले आए। जानकारी दी गई तो पता चला कि वह आगरा का रहने वाला है और यहां पर किराए के मकान में रहकर अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहा था। आर्थिक तंगी के कारण उसके मन में आत्महत्या का विचार आया। पुलिस ने काउंसलिंग की, युवक ने भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन दिया। परिजनों ने पुलिस कर्मियों की तत्परता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवक आलमपुर हौज के पास किराए पर रह रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed