{"_id":"5ea87d398ebc3e907234a5ef","slug":"police-line-and-collecterganj-hot-spot-ramadevi-news-knp5575195127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन और कलक्टरगंज भी अब हॉटस्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन और कलक्टरगंज भी अब हॉटस्पॉट
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता एवं कलक्टरगंज थाना अध्यक्ष राजेश पाठक न्यू हॉट स्पाट कलक्टरगंज ?
पुलिस लाइन तक कोरोना के पहुंचने के बाद मंगलवार को इसे भी हॉटस्पॉट घोषित करते हुए लाइन के आसपास का इलाका सील कर दिया गया है। वहीं कलक्टरगंज की कृष्णा पराठा वाली गली में रहने वाली महिला की कोरोना से मौत के बाद इस इलाके को भी हॉटस्पॉट की सूची में डाल दिया गया है। इससे कलक्टरगंज की थोक दुकानें भी बंद हो गई हैं। दोनों इलाकों को एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) ने सैनिटाइज किया। इसके बाद आवाजाही पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी है। कुछ इलाकों में पीएसी भी तैनात की गई है।
पुलिस लाइन के रिजर्व इंस्पेक्टर (आरआई-2) और एक सिपाही के कोरोना संक्रमित होने के बाद से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को पुलिस लाइन में मेडिकल टीम ने 174 पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए। इसमें एलआईयू के भी पुलिसकर्मी शामिल हैं। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस लाइन और उसके आसपास का इलाका सील कर दिया गया है। पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के बाहर जाने और किसी के अंदर आने पर रोक है। गोरा कब्रिस्तान से सरसैया घाट तक बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही बंद कर दी गई है।
एक महीने का तैयार किया ब्योरा
कोरोना संक्रमित एलआईयू इंस्पेक्टर, पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) द्वितीय और सिपाही ने अपनी एक महीने की ट्रैवेल हिस्ट्री बनाकर अफसरों को सौंप दी है। तीन सौ से अधिक लोगों के नाम पुलिस ने चिह्नित किए हैं। इन सभी की जांचें कराई जाएंगी। पुलिस ने आरआई का बंगला सैनिटाइज करवाया। परिजनों के सैंपल लिए और क्वारंटीन कराया गया। इधर एलआईयू इंस्पेक्टर के आवास (पुलिस क्लब) में आना जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। सभी की जांच कराई जा रही है।