फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: नहर में उतराता मिला ‘टीन का बड़ा सा बक्सा’, खुलते ही सब रह गए दंग 

Wed, 20 Sep 2017 08:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 20 Sep 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
police got a box into river
पुलिस को नदी में एक बॉक्स मिला - फोटो : अमर उजाला

यूपी में उन्नाव जिले के नवाबगंज इलाके की एक नहर में टीन का बड़ा सा बक्सा पानी में उतराता देखा गया। गांववालों ने पुलिस को खबर की। गोताखारों ने बक्सा बाहर निकाला बक्से के खुलते ही सभी दंग रह गए। बक्से के अंदर खून से लथपथ एक लाश पड़ी थी जिसका चेहरा बेरहमी से कुचल दिया गया था। 

 

police got a box into river
मौके पर जमा भीड़, नदी से मिला बॉक्स - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के अंबेडकरनगर निवासी कुलदीप सिंह (60) पुत्र स्व. भूपेंदर सिंह मूलत: अमृतसर के सुल्तान भिंड रोड  निवासी थे। यह सराफा कारोबारी थे।  जेवर लेकर अक्सर उन्नाव आते थे। रविवार को लगभग दस लाख रुपये की कीमत की सोने की कील व बाली लेकर उन्नाव नवाबगंज के लिए निकले थे। वह नवाबगंज नहीं पहुंचे। दोपहर लगभग एक बजे मोबाइल बंद जाने लगा। देर शाम तक कुलदीप के घर न पहुंचने पर बेटे ने कृष्णानगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। दो दिन से परिजन व पुलिस कुलदीप की तलाश कर रहे थे।  

 

police got a box into river
कुलदीप का फाइल फोटो

मंगलवार की शाम लगभग सात बजे मुर्तजानगर नहर में एक बक्सा उतराता दिखा। ग्रामीणों ने बक्सा देख पुलिस को जानकारी दी। कोतवाल संतोष तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बक्से को बाहर निकलवाया। बक्से में शव मिला। कोतवाल संतोष तिवारी ने लखनऊ के कृष्णानगर कोतवाल अंजनी पांडेय से संपर्क किया।

वह मृतक के बेटे जसप्रीत को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। पिता का शव देखते हुए जसप्रीत व अन्य परिजन बेहाल हो गए। कुलदीप की हत्या की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। फिलहाल जसप्रीत ने किसी पर हत्या का आरोप नहीं लगाया है। जसप्रीत के मुताबिक पिता की किसी से दुश्मनी नहीं थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल संतोष तिवारी ने बताया कि लूट के बाद कु लदीप की हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। कृष्णानगर कोतवाल भी घटना की तफ्तीश में लगे हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
police got a box into river
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

पत्नी व बच्चे रो-रोकर बेहाल  
कुलदीप के परिवार में पत्नी परमजीत कौर के अलावा तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटी व एक बेटा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। पिता की मौत की खबर सुनते ही सभी जिला अस्पताल पहुंच गए। इनका रो-रो कर हाल बेहाल रहा।

विज्ञापन
police got a box into river
जानकारी देता कुलदीप का बेटा जसप्रीत

बंथरा से सोहरामऊ के बीच मिली मोबाइल लोकेशन 
कुलदीप की दो दिन पहले गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया था। कृष्णानगर कोतवाल अंजनी पांडेय की मानें तो रविवार को मोबाइल की लोकेशन बंथरा से सोहरामऊ के बीच मिली है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सोहरामऊ से ही कुलदीप का अपहरण कर लिया गया। लूट के बाद हत्या कर शव फेंक दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed