फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police failed to catch thug Vishnu Diwakar, non-bailable warrant issued

पुलिस का खेल: ठग विष्णु को पकड़ने में पुलिस नाकाम, गैर जमानती वारंट जारी, करोड़ों की कर चुका है ठगी

Mon, 20 Dec 2021 09:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 20 Dec 2021 09:15 AM IST
सार

विष्णु बाबू बड़ा ठग है। गोरखपुर की एक शिक्षिका ने जमीन दिलाने के नाम 60 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया था। कल्याणपुर निवासी कमला देवी को विधानसभा का टिकट दिलाने के नाम पर 45 लाख रुपये ठगे थे। भाजपा नेताओं सहित उसने कई लोगों से करोड़ों की ठगी की है।

विज्ञापन
Police failed to catch thug Vishnu Diwakar, non-bailable warrant issued
ठग विष्णू दिवाकर - फोटो : amar ujala

विस्तार

करोड़ों की ठगी करने के आरोपी विष्णु बाबू दिवाकर को कानपुर आउटर पुलिस गिरफ्तार करने में नाकाम है। पिछले छह महीने से वह फरार चल रहा है। अब जाकर पुलिस उसके खिलाफ केवल गैर जमानती वारंट ले सकी है। आशंका है कि पुलिस की मिलीभगत की वजह से आरोपी फरारी काट रहा है। जानबूझकर पुलिस लापरवाही बरत रही है। 
विज्ञापन


सचेंडी के सीढ़ी इटारा गांव निवासी विष्णु बाबू दिवाकर खुद को संघ का बड़ा पदाधिकारी बताकर भाजपा नेताओं से ठगी कर चुका है। किसी को भाजपा में पदा दिलाने तो किसी को चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर करोड़ों ठगे हैं। कई बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये ऐंठें।
विज्ञापन


जुलाई में मेरठ निवासी भाजपा नेत्री ने 50 लाख की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। 29 नवंबर को 5 लाख की ठगी का केस दर्ज हुआ और तीन चार अन्य शिकायतें भी ठगी की मिलीं। जिनको मुकदमे में शामिल किया गया है। हैरानी की बात यह है कि छह महीने से पुलिस विष्णु दिवाकर को तलाश नहीं सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित लोगों का आरोप है कि पुलिस की आरोपी के साथ मिलीभगत है। यही वजह है कि उसकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है। सीओ सदर ऋषिकेश यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट ले लिया गया है। तलाश भी की जा रही है। अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। 


चार केस हैं दर्ज, एडीजी का आदेश भी बेअसर
कानपुर देहात के डेरापुर थाने में 2014 में शीलू देवी और 2018 में सुनीता कुमारी ने विष्णु बाबू के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। इस साल उसके खिलाफ सचेंडी में दो केस दर्ज किए जा चुके हैं। जब इसकी शिकायत जुलाई में एडीजी से पीड़ितों ने की थी तब एडीजी ने एसपी आउटर को निर्देश दिए थे कि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी करें। गैंगस्टर लगाकर अवैध संपत्ति जब्त करें। मगर पुलिस ने कार्रवाई में एक कदम आगे नहीं बढ़ाया।
*
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed