{"_id":"69a0b0e808a8cbe4ae0546e2","slug":"police-encounter-with-two-robbers-arrested-kanpur-news-c-362-1-ka11013-142503-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लूट करने वाले दो शातिरों से पुलिस की मुठभेड़, दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लूट करने वाले दो शातिरों से पुलिस की मुठभेड़, दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के श्यामनगर चौकी के पास आठ लाख रुपये लूट लेने के मामले में गुरुवार देर रात पुलिस की दो शातिरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने पैर में गोली मारकर दोनों को दबोच लिया। दोनों शातिरों को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
16 फरवरी की शाम को यशोदानगर निवासी मोहम्मद वासिद अपने साथी अरशद के साथ बाइक से बैंक से नकदी निकाल जा रहे थे। शताब्दी उद्यान के पास मोड़ पर दो बाइक पर सवार चार लोगों ने कट्टे की बट मारकर नकदी से भरा बैग लूट लिया था। नौ दिन बाद पीड़ित ने लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडे ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार रात को अहिरवां के अस्सी फिट रोड पर बाइक सवार दो शातिरों को पकड़ने का प्रयास किया। दोनों ने फायर झोंका। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लग गई। शातिरों ने अपने नाम बेकनगंज निवासी यासीन और मुजाहिद बताया है। दोनों को शुक्रवार को जेल भेज दिया जाएगा। शातिरों के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है।