फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police encounter with cow smugglers, three arrested, one shot in leg

Kanpur News: गो तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Wed, 27 Mar 2024 02:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Police encounter with cow smugglers, three arrested, one shot in leg
इटावा। गोवंश तस्करों और जसवतंनगर पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। थाना प्रभारी के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ। पुलिस ने कंटेनर से 26 गोवंश, एक ऑटो, तमंचा, चाकू व कारतूस बरामद किए हैं। गोवंशों को बिहार ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार देर रात जसवंतनगर पुलिस को सूचना मिली कि सिरसा की मडै़या में एक कंटेनर में गोवंश लादे जा रहे हैं। पुलिस टीम फौजी होटल के पास पहुंची तो कंटेनर में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। एक गोली थाना प्रभारी कपिल दुबे की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली बदमाश संजय यादव के दाहिने पैर में लगी। संजय यादव के साथ ही दो और बदमाशों को पुलिस ने रात करीब डेढ़ बजे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बदमाशों से दो तमंचे, एक खोखा कारतूस, तीन कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ। घायल संजय यादव निवासी गंगादासपुर थाना ऊसराहार का रहने वाला। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पकड़े गए दो बदमाशों में सत्यवीर निवासी पीहरपुर थाना बलरई व संजीव कुमार निवासी पीहरपुर थाना बलरई शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगंल में गोवंश इकट्ठा करके बिहार ले जा रहे थे
मौके से पुलिस ने कंटेनर से 26 गोवंश बरामद किए। एक ऑटो भी बरामद हुआ। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह जंगलों में गोवंश को एकत्र कर लेते हैं। फिर इन्हें कंटेनर में लादकर बिहार में बेच देते हैं। बरामद ऑटो के बारे में बताया कि इससे आसपास के क्षेत्र में रेकी करते हैं। बदमाशों ने पुलिस को पांच अन्य तस्करों के नाम भी बताए हैं। पुलिस ने सतेंद्र कुमार, सुदामा यादव निवासी गंगादासपुर थाना ऊसराहार, संजीव यादव निवासी रामेत थाना वैदपुरा, मामन गांव थाना ऊसराहार निवासी आरिफ व रियाज के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed