Kannauj: डकैतों के गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, सरगना काे लगी गोली...अस्पताल में भर्ती, दो अन्य भी गिरफ्तार
Kannauj News: एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पकड़े गए बदमाश बीती तीन सितंबर को बस्ता व फतुआपुर में परिवारों को बंधक बनाकर डकैती में शामिल थे, जिसका सरगना विवेक उर्फ पिंकू है। विवेक पर पहले से ही करीब 18 मुकदमे दर्ज हैंl इन पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था l
विस्तार
ठठिया थाना क्षेत्र के खैर नगर रोड पर ठठिया थाना प्रभारी अरुण कुमार चौधरी पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। रात करीब दो बजे एक बाइक आती दिखाई थी। बाइक पर तीन लोग सवार थे l पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो रोकने पर बाइक नही रुकी और बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
इस पर पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई l जिसमे एक बदमाश विवेक को पैर में गोली लगी है l बदमाश हरदोई का रहने वाला है l इसके साथ ही हरदोई के ही रहने वाले उसके दो साथी कृष्णा व अंशु को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पहले भी पुलिस दो आरोपियों को भेज चुकी है जेल
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पकड़े गए बदमाश बीती तीन सितंबर को बस्ता व फतुआपुर में परिवारों को बंधक बनाकर डकैती में शामिल थे, जिसका सरगना विवेक उर्फ पिंकू है। विवेक पर पहले से ही करीब 18 मुकदमे दर्ज हैंl इन पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था l पुलिस ने बदमाशों के पास से 13000 रुपये व अंगूठी व मंगलसूत्र बरामद किए हैं। बता दें कि डकैती के मामले में इससे पहले भी पुलिस दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है।