फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police constable died in bike truck collision accident

फतेहपुर: ट्रैक्टर से सीधी भिड़ंत मेें सिपाही की मौत, हेलमेट न होने से सिर में लगी चोट, गई जान

Wed, 28 Oct 2020 09:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 28 Oct 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
police constable died in bike truck collision accident
अस्पताल में मौजूद अधिकारी - फोटो : amar ujala
फतेहपुर में कानपुर प्रयागराज हाइवे पर बुधवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बाइक सवार सिपाही की सीधी भिड़ंत हो गई। घायल सिपाही को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आई हैं। एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल और घटनास्थल पहुंचे। परिजनों को खबर दी गई है।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला है। सिपाही एक हफ्ते पहले अवकाश लेकर घर गया था। हादसा हाइवे पर थरियांव थानाक्षेत्र के सीतापुर मोड़ पर हुआ। यहां हाइवे निर्माण की वजह से वनवे है। जान गंवाने वाला सिपाही विशाल यादव (24) पुत्र सूबेदार  2018 बैच का सिपाही था। जौनपुर जिले के बक्सा थानाक्षेत्र के मीरगंज गांव निवासी थे।
विज्ञापन


थरियांव थाने में 24 फरवरी 2019 को पहली पोस्टिंग मिली थी। वह शाम को एसएसआई उपदेश कुमार के साथ किसी काम से गए थे। एसएसआई को थाना गेट पर छोड़ने के बाद सीतापुर गांव सम्मन तामील कराने जा रहे थे। सीतापुर हाइवे मोड़ वनवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर से सीधी भिड़ंत हो गई। सिपाही बाइक से उछल कर दूर गिरा। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही मौके पर ही बेहोश हो गया था। थरियांव पुलिस सिपाही को लेकर जिला अस्पताल आई लेकिन उसकी रास्ते में ही सांसे थम चुकी थीं। पुलिस महकमे में सिपाही की मौत से शोक की लहर दौड़ गई। एसपी प्रशांत वर्मा, सीओ सिटी संजय सिंह, थरियांव और शहर कोतवाली का फोर्स जिला अस्पताल पहुंचा। घटनास्थल का एसपी निरीक्षण करने पहुंचे। थरियांव पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed