{"_id":"5d2617838ebc3e6cd710d0b7","slug":"police-caught-illegal-nursing-home-in-etawah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खाद की दुकान में पकड़ा अवैध नर्सिंगहोम झोलाछाप गिरफ्तार, भारी मात्रा में दवाइयां भी मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की दुकान में पकड़ा अवैध नर्सिंगहोम झोलाछाप गिरफ्तार, भारी मात्रा में दवाइयां भी मिलीं
Wed, 10 Jul 2019 10:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 10 Jul 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इटावा में आशा की साठगांठ से उदी मोड़ पर खाद की दुकान में चल रहा अवैध नर्सिंग होम बुधवार को पकड़ा गया। सीएचसी अधीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने झोलाछाप को गिरफ्तार कर लिया है। आशा के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
कस्बा उदी मोड़ में बांह रोड पर एक खाद की बड़ी दुकान है। इसमें अवैध रूप से नर्सिंग होम चलाया जा रहा था। शिकायत पर बुधवार को उदी सीएचसी अधीक्षक सुनील कुमार यादव ने उदी चौकी पुलिस के साथ नर्सिंग होम पर छापा मारा। वहां पर झोलाछाप जेएल राजपूत एक गर्भवती का प्रसव कराने की तैयारी कर रहा था।

जेएल राजपूत फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव बूढ़ा थर्थरा गांव के रहने वाले हैं। नर्सिंग होम में भारी मात्रा में दवाइयां भी बरामद की गईं। सीएचसी अधीक्षक की तहरीर पर बढ़पुरा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेएल राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है।
सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि नर्सिंग होम गढ़ायता पंछायगाव की आशा पूनम भदौरिया की साठगांठ से चल रहा था। उन्होंने बताया कि सीएचसी में तीन गर्भवती महिलाएं लाई गई थीं। उनका वहां रजिस्ट्रेशन भी कराया गया था।
उसके बाद आशा बरगला कर तीनों गर्भवती को झोलाछाप जेएल राजपूत के पास ले आई। इन्हीं में एक गर्भवती का प्रसव झोलाछाप कराने की तैयारी कर रहा था। वहीं थापे की भनक लगते ही आशा दो गर्भवती महिलाओं को लेकर भाग गई। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि आशा के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।