फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police caught four hundred eighty boxes of adulterated liquor in sachendi kanpur

सब्जियों से भरी डीसीएम में थी 480 पेटी शराब, 5 तस्कर गिरफ्तार, ‘तिवारी’ की तलाश

Sun, 10 Feb 2019 12:33 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 10 Feb 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
police caught four hundred eighty boxes of adulterated liquor in sachendi kanpur
हरियाणा-पंजाब और सहारनपुर के पांच शराब तस्कर गिरफ्तार
यूपी-उत्तराखंड में नकली शराब से हुई 98 मौतों के बाद जागी कानपुर शहर पुलिस ने शुक्रवार रात सचेंडी में हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 480 पेटी शराब बरामद की। 358 पेटी शराब सब्जियों से भरी एक डीसीएम में लदी थी। उसके आगे चल रही कार में 22 पेटी शराब मिली। कार सवार तस्कर भी पकड़े गए हैं। पुलिस ने शराब के नकली या मिलावटी होने का शक जता सैंपल जांच को फोरेंसिक लैब लखनऊ भेजा है। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे नकली शराब मान रही है।
विज्ञापन


एसपी पूर्वी राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे सचेंडी थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह और अनवरगंज थानाध्यक्ष मंसूर अहमद टीम के साथ सचेंडी में एसआर पेट्रोल पंप के पास चेकिंग कर रहे थे। तलाशी के दौरान एक कार में 22 पेटी शराब मिली।
विज्ञापन

सासाराम के ‘तिवारी’ की तलाश

कार में सहारनपुर के नुक्कड़ निवासी जयबीर और रवि कुमार थे। पूछताछ में उन्होंने पास खड़ी डीसीएम के बारे में बताया जिसमें शराब लदी थी। पुलिस ने डीसीएम चालक मोहाली, पंजाब निवासी राजबीर, कालका सिटी पंचकूला हरियाणा निवासी लखबेन्द्र उर्फ लख्खा व विक्की सोनकर को पकड़ लिया। डीसीएम में सब्जियों से भरी बोरियां थीं। जब बोरियों को खोला गया तो उसमें 480 पेटी शराब थी। जिनमें कुल 23 हजार 40 क्वार्टर थे। आरोपी हरियाणा से लाई गई शराब को बिहार बेचने जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक शराब का डिलीवरी बिहार के सासाराम निवासी किसी तिवारी को होनी थी। पूछताछ में आरोपी तिवारी का पूरा नाम नहीं बता सके। एसपी पूर्वी ने बताया कि कारोबार के मास्टरमाइंड का नाम भी पता चला है। जानकारी जुटाई जा रही है।

22 रुपये का क्वार्टर 60 में बेचते थे

पुलिस के मुताबिक इनको हरियाणा की शराब का एक क्वार्टर 22 रुपये का पड़ता था। जिसे ये बिहार में 35 से 40 रुपये में बेंचते थे। जबकि बिहार में इसे 60-70 रुपये में बेचा जाता था। 

आरोपी शराब को सब्जियों से भरे डीसीएम से ले जाते थे। इसके आगे और पीछे दो कारें भी चलती थीं। अगर किसी तरह का कोई खतरा होता था तो कार सवार डीसीएम चालक को आगाह कर देते थे।

हरियाणा में शराब यूपी के मुकाबले काफी सस्ती है। नकली और मिलावटी शराब का कारोबार भी बढ़ गया है। आरोपियों ने बताया कि वह कई वर्षों से कानपुर के रास्ते बिहार शराब लेकर जाते हैं। यूपी के भी कई शहरों में शराब की सप्लाई करते हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed