फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police caught four boys and four girls from hotel

कानपुर: होटल में पुलिस ने छापा मारा, आपत्तिजनक हालत में मिले चार जोड़े

Thu, 27 May 2021 03:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 27 May 2021 03:51 PM IST
सार

होटलों की रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक होटल से चार लड़के व चार लड़कियों को पकड़ा है। पकड़े गए सभी जोड़े बालिग हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि होटल मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
Police caught four boys and four girls from hotel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक्सप्रेस रोड स्थित अमन होटल में बुधवार देर शाम पुलिस ने छापेमारी कर चार जोड़ों को पकड़ा। हरबंस मोहाल थाना प्रभारी सत्यदेव शर्मा ने बताया कि हमारी टीम सभी होटलों की रूटीन चेकिंग कर रही थी। लेकिन जैसे ही होटल अमन पैलेस पहुंचे तो वहां के मैनेजर को भागता देख थोड़ा शक हुआ।
विज्ञापन


शक के आधार पर जब हमने होटल के कमरों की तलाशी ली तो वहां चार लड़के और चार लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। जब होटल का रजिस्टर चेक किया गया तो उसमें लास्ट एंट्री 18 मई की थी। जितने भी युवक और युवतियां होटल से मिले हैं सभी कानपुर के हैं। इनमें से किसी की भी एंट्री होटल के रजिस्टर में नहीं मिली। पकड़े गए सभी जोड़े बालिग हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि होटल मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed