{"_id":"5c97c473bdec2213f41351e1","slug":"police-caught-cash-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: उन्नाव में तीन कारों में पकड़ी गई लाखों की नकदी व प्रचार सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: उन्नाव में तीन कारों में पकड़ी गई लाखों की नकदी व प्रचार सामग्री
Sun, 24 Mar 2019 11:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
कार से मिली लाखों की नकदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और स्टैटिक सर्विलांस टीम ने रविवार को उन्नाव में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो थानाक्षेत्र में दो वाहनों से पुलिस ने करीब पांच लाख रुपये व एक वाहन से प्रचार सामग्री बरामद की। नगदी का ब्योरा न दे पाने व प्रचार सामग्री का बिल न दिखा पाने पर पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है।
प्रचार सामग्री कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन की है। उसे लखनऊ से उन्नाव लाया जा रहा था। रविवार शाम हसनगंज एसडीएम प्रवीन वर्मा, अजगैन पुलिस ने नवाबगंज टोल बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान लखनऊ से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका। कार की तलाशी में एक काला बैग मिला।

भारी मात्रा में प्रचार सामग्री मिली
बैग में 3 लाख 95 हजार 825 रुपये रखे थे। पुलिस ने कार चालक अजगैन के बक्तूखेड़ा निवासी रामकरन से जब रुपये का ब्योरा मांगा तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। ऐसे में रुपये जब्त कर लिए गए। इसके अलावा टोल बैरियर पर पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन की सफारी कार की जब तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में प्रचार सामग्री मिली।
अजगैन थानाध्यक्ष अनिल सिंह के अनुसार प्रचार सामग्री लखनऊ में प्रिंट कराई गई थी। चालक कुलदीप प्रचार सामग्री के संबंध में कोई बिल नहीं दिखा सका। जिसके चलते उसे जब्त कर लिया गया है। चालक को नोटिस दी गई है। वहीं कांग्रेस पार्टी के उन्नाव जिला प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ पार्टी कार्यालय से प्रचार सामग्री लेकर कार आ रही थी।

बिहार थाना पुलिस ने चेकिंग के लिए कार रोकी
पूरे कागजात दिखाने पर कार छोड़ दी गई है। हसनगंज एसडीएम प्रवीन वर्मा ने बताया कि स्विफ्ट कार से जब्ती की गई नगदी की जानकारी इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। उधर, रायबरेली के भदोखर उत्तरपारा निवासी ठाकुरदीन पांच अन्य लोगों के साथ कार से रायबरेली से उन्नाव आ रहे थे। बिहार थाना पुलिस ने चेकिंग के लिए कार रोकी।
तलाशी के दौरान पुलिस को कार से एक हैंडबैग बरामद हुआ। बैग में एक लाख रुपये मिले। पुलिस ने जब रुपये के बारे में पूछताछ की तो ठाकुरदीन ने बताया कि वह ट्रक की चेसिस खरीदने जा रहे हैं। हालांकि वह रुपये बैंक से निकालने या किस उपयोग के लिए लेकर जा रहे हैं इससे संबंधित कोई प्रमाणपत्र नहीं दिखा पाए। बिहार एसओ डीपी सिंह ने बताया कि रुपये जब्त कर लिए गए हैं। प्रमाण दिखाने पर रिलीज किया जाएगा।