{"_id":"5e71d9698ebc3ea7ee4a7653","slug":"police-beat-the-woman-who-arrived-seeking-compensation-for-her-husband-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पति की मौत का मुआवजा मांगने पहुंची महिला को पुलिस ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पति की मौत का मुआवजा मांगने पहुंची महिला को पुलिस ने पीटा
Wed, 18 Mar 2020 01:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के अनवरगंज थाने पर पति के मौत का मुआवजा मांगने पहुंची महिला की मंगलवार को पुलिस ने पिटाई कर दी। इससे आक्रोशित इलाके के लोगों ने थाने का घेराव करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक थाने पर बवाल चलता रहा, लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इंस्पेक्टर ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत करवाया।
अनवरगंज के फूलवाली गली निवासी कन्हैयालाल (55) फुटपाथ पर चप्पल की दुकान लगाकर परिवार का पेट पाल रहे थे। रविवार को परिवार के साथ किसी काम से सरसैया घाट गए थे। लौटते समय मोती महल के पास नशे मे धुत कार सवार ने उन्हें कुचल दिया था। हादसे में मौके पर उनकी मौत हो गई। राहगीरों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया तो पुलिस ने उन्हें मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर किसी तरह अंतिम संस्कार करवाया था। कन्हैयालाल के भाई विमल अहिरवार ने बताया कि आरोपी केथाने में होने की जानकारी पर मंगलवार को परिजन और मोहल्ले के लोग थाने पहुंचे।
विज्ञापन
कन्हैया की पत्नी रेखा ने आश्वासन के मुताबिक पुलिस से मुआवजे की मांग की। आरोप है कि इसपर पुलिसवाले भड़क गए और अभद्रता करते हुए रेखा की पिटाई कर दी। विमल का आरोप है कि पुलिस आरोपी कार चालक को छोड़ने की फिराक में थी।
परिजनों की तरफ से कार्रवाई का दबाव पड़ने से खेल बिगड़ गया और पीड़ितों की ही पिटाई कर दी। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि पीड़ितों को मुआवजे के लिए प्रशासन से संपर्क करना चाहिए। मारपीट या अभद्रता का झूठा आरोप लगाया जा रहा है।