फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police arrested wanted dacoit

बबुली कोल तो नहीं मिला लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार किया एक इनामी डाकू

Sun, 22 Oct 2017 03:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 22 Oct 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
Police arrested wanted dacoit
पकड़ा गया डाकू रज्जन पटेल - फोटो : अमर उजाला

कुख्यात डाकू बबुली कोल गैंग से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक इनामी डाकू को गोली लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस पर यूपी-एमपी से 25 हजार का इनाम है। इस पर लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं। यह डाकू ललित पटेल गैंग का सदस्य है। मुठभेड़ के दौरान बाकी गैंग भागने में सफल रहा। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से दो असलहे व भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन



शनिवार की दोपहर को मुखबिर की सूचना पर एसपी प्रताप गोपेंद्र सिंह ने मारकुंडी थानाक्षेत्र के मुनगा जंगल में तीन पुलिस टीमों से डकैतों की घेराबंदी कराई। पांच लाख तीस हजार के इनामी कुख्यात डाकू बबुली कोल गैंग की मौजूदगी पर पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू की।
विज्ञापन



इसी दौरान डाकुओें ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। लगभग एक घंटे तक दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जिसमें कुछ डाकुओं के घायल होने का दावा पुलिस ने किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक डाकू के पैर में गोली लगी और पेड़ की आड़ में छिपने लगा तभी पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। बाकी डकैत भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबोचा गया डाकू निवासी छीतूपुर ददरीमाफी रज्जन पटेल है। जिस पर मप्र से दस व यूपी पुलिस से 15 हजार का इनाम घोषित था। इस पर मारकुंडी, बहिलपुरवा, मानिकपुर, नयागांव , मझगवां मप्र क्षेत्र में लूट, हत्या, अपहरण, फिरौती व मारपीट के एक दर्जन मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान डाकू रज्जन से पुलिस ने एक राइफल, आठ जिंदा व चार खोखा कारतूस बरामद किए हैं।


मुठभेड़ स्थल पर पुलिस के भय से भागे डकैतों की एक बंदूक व एक राइफल, कई असलहोें के टूटी स्प्रिंग और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डाकू रज्जन पहले मप्र क्षेत्र के डाकू ललित पटेल गैंग का सदस्य था। ललित के मारे जाने के बाद से वह डाकू बबुली कोल गैंग में शामिल होने के लिए जंगल आया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed