{"_id":"5cb8b8ddbdec2214216ce4ba","slug":"police-arrested-liquor-smugglers-in-etawah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा में शराब तस्कर गिरफ्तार, ड्रम में भरी 500 लीटर व 365 पौव्वा शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में शराब तस्कर गिरफ्तार, ड्रम में भरी 500 लीटर व 365 पौव्वा शराब बरामद
Thu, 18 Apr 2019 11:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई शराब (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
इटावा के सिविल लाइन थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बिना नंबर की कार से शराब की तस्करी करते युवक को गिरफ्तार किया। कार में 365 पौव्वे और प्लाट से ड्रम में भरी 500 लीटर शराब, यूरिया, रंग, बाइक व स्कूटी बरामद की गई।
एसपी सिटी रामयश सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि बुधवार को सरैया चुंगी के पास चेकिंग करते समय पुलिस ने कचौरा रोड पर बिना नंबर की कार को रोका। कार रोककर चालक भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।

तलाशी में कार से 365 पौव्वा शराब बरामद हुई। कार के कागजात भी चालक के पास नहीं मिले। कार चालक की निशानदेही पर पुलिस ने उसके नगला निगौली स्थित घर के सामने प्लॉट से दो ड्रम में भरी शराब, 184 खाली पौव्वा, तीन किलो यूरिया, रंग की डिब्बी, स्कूटी और बाइक बरामद की। युवक ने पुलिस को अपना नाम विनोद कुमार पुत्र श्योराज सिंह बताया।
एसपी सिटी ने बताया कि युवक गौतमबुद्ध नगर के जेवर रखेड़ा गांव का मूल निवासी है। ये कई साल से नगला निगौली में रह रहा था। एसपी ने बताया कि विनोद ने एथिल एल्कोहल से शराब बनाकर तस्करी करने का अपराध कबूल किया है। पुलिस को गुमराह करने के लिए कार में डबल शॉकर लगवा रखे थे ताकि कार में माल होने का एहसास न हो। विनोद पहले भी शराब की तस्करी में आरोप में जेल जा चुका है।