फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police are overwhelmed and chaos erupts at Ganga Barrage

Kanpur News: पुलिस पर भारी गंगा बैराज पर अराजकता का खेल

Wed, 24 Dec 2025 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Police are overwhelmed and chaos erupts at Ganga Barrage
कानपुर। गंगा बैराज पर नशेबाजों, अराजकतत्वों और रफ्तार के खतरनाक खेल की आशंकाएं आखिरकार उस समय सच साबित हो गईं जब वाहन चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बैरियर तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। दुस्साहसिक घटना नवाबगंज और कोहना थानाक्षेत्र की सीमा में स्थित गंगा बैराज पर हुई जहां रोजाना रईसजादे और अन्य शाम को नजर आते हैं।
विज्ञापन

इस सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कमिश्नरी के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गंगा बैराज पर लंबे समय से नशेबाजों और स्टंटबाजों का आतंक है लेकिन पुलिस की सख्ती न होने से उनके हौसले बुलंद हैं। रोजाना यातायात पुलिसकर्मी शाम पांच बजे तक चेकिंग अभियान चलाते हैं। उनके हटते ही फिर से अराजकता का खेल शुरू हो जाता है। इसके बाद वहां पर कोई झांकने वाला नहीं है। यह हालात तब हैं जब सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ अधिकारियों को सड़क पर रहने के निर्देश दे चुके हैं। गंगा बैराज पर मैगी प्वाइंट में भी उन्नाव और आसपास इलाके के लोग कारों और बाइकों से आकर नशेबाजी करते हैं। विरोध पर आए दिन विवाद होता है। घटना के बाद से पुलिस की तीन टीमों ने बिठूर, मंधना, जीटी रोड के सीसी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed