फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police-administration arrived to see the poor condition of Ramadevi intersection, vehicles ran away

Kanpur: रामादेवी चैराहा बदहाली देखने पहुंचा पुलिस-प्रशासन, भागे सवारी वाहन...ई-रिक्शा पर कार्रवाई के निर्देश

Wed, 10 Jan 2024 03:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 10 Jan 2024 03:56 PM IST
सार

Kanpur News: पुलिस आयुक्त ने चौराहे पर चौतरफा चल रहे अवैफह स्टैंडों को हटाने और मंडी को यहां से शिफ्ट करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों से बात की। इसके अलावा सड़क को चौड़ा करने को लेकर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बात की।

विज्ञापन
Police-administration arrived to see the poor condition of Ramadevi intersection, vehicles ran away
कानपुर का रामादेवी चौराहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के रामादेवी चौराहा में ट्रैफिक की बदहाली देखने पहुंचे पुलिस कमिश्नर ने बुधवार को हकीकत देखी। करीब 30 मिनट रुके पुलिस कमिश्नर पूरा चौराहा भी नहीं घूमे। उन्होंने ई-रिक्शा पर कार्रवाई, सब्जी मंडी  शिफ्ट करने आदि पर वर्कआउट करने को कहा। उन्होंने केस्को के पोल शिफ्टिंग होने में आ रही अड़चन को जाना। फिर उन्होंने मामले में स्टेरिंग कमेटी की बैठक में चर्चा करने को कहा है।

विज्ञापन

दोपहर 12:15 बजे रामादेवी पहुंचे
पुलिस आयुक्त ने निरीक्षण शुरू किया। इसके पूर्व एडीएम सिटी , पुलिस  अधिकारी , नगर निगम, पीब्लूडी पहुंच चुके थे। इस दौरान पुलिस ने चौराहे से  ठेले खुमचे ,सवारी वाहनों को खदेड़ा। जिससे वह चौराहा छोड़ भागने लगे।  यहां पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने  संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी, एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार समेत पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, नगर निगम के अफसरों से विचार विमर्श किया।

विज्ञापन

सड़क को चौड़ीकरण को लेकर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बात की
पुलिस आयुक्त ने चौराहे पर चौतरफा चल रहे अवैफह स्टैंडों को हटाने और मंडी को यहां से शिफ्ट करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों से बात की। इसके अलावा सड़क को चौड़ा करने को लेकर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बात की। वहीं चौराहे पर लगे बिजली के खंभों को भी हटाए जाने का निर्देश दिया गया।

विज्ञापन

जाम की समस्या को समाप्त किया जाएगा
साथ ही, चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती करने की बात पर जोर दिया गया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि उन्होंने चौराहे की बदहाल व्यवस्था को देखा है। इसको सुधारने के लिए संबंधित विभागों से बात की गई है। जल्द ही व्यवस्था को दुरस्त कर जाम की समस्या को समाप्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed