फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police action continues on tenth day, six more extortionists punished, FIR registered in Bidhanu and Naubasta

Kanpur: दसवें दिन भी पुलिस की कार्रवाई जारी, छह और वसूलीबाजों पर गिरी गाज, बिधनू और नौबस्ता में एफआईआर दर्ज

Thu, 08 Aug 2024 02:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 08 Aug 2024 02:49 PM IST
सार

Kanpur News: नजूल संपत्ति के मामले में वसूलीबाजों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसके तहत 10वें दिन बिधनू और नौबस्ता थाने में छह वसूलीबाजों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Police action continues on tenth day, six more extortionists punished, FIR registered in Bidhanu and Naubasta
किदवई नगर स्थित पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित घर पुलिस पहुंची. - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में करोड़ों की जमीन कब्जाने के प्रयास के मामले में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित के जेल जाने के बाद शुरू हुई पुलिस की वसूलीबाजों पर कार्रवाई दसवें दिन भी जारी रही। पुलिस ने बिधनू और नौबस्ता थाने में छह वसूलीबाजों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

नौबस्ता थानाक्षेत्र के किदवईनगर वाई ब्लॉक निवासी ट्रांसपोर्टर मोहित बाजपेई के यशोदानगर बाईपास पर कार्यालय है। आरोप है पिछले साल बर्रा विश्वबैंक निवासी यूट्यूबर सुलभ जासवाल, संघर्षनगर निवासी प्रदीप राठौर, आशीष अवस्थी, दीपक शर्मा व आयुष मिश्रा सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कराने के एवज में 25 हजार रुपये प्रतिमाह की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

इन्कार पर आरोपियों ने उनके खिलाफ पहले सोशल मीडिया पर फर्जी सूचनाएं प्रसारित की। इसके बाद दो फर्जी मुकदमे भी दर्ज करा दिए। विवेचना के दौरान आरोप फर्जी मिलने पर मामलों में फाइनल रिपोर्ट लग गई लेकिन आरोपी रुपये की मांग करते रहे। तीन माह पहले वह अपनी पत्नी के साथ देवकीनगर चौराहे पर पानी बताशे खा रहे थे, तभी आशीष अवस्थी ने अपने साथियों संग मिलकर गाली गलौज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय से संबंधित झूठे आरोप लगाए
इसके विरोध पर पत्नी और बच्चों सहित जान से मारने की धमकी दी। वहीं बिधनू के सिंहपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पीयूष गौतम का आरोप था कि 29 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक अन्जान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने खुद को पत्रकार बताते हुए विद्यालय से संबंधित झूठे आरोप लगाते हुए मिलने की बात कही। अवकाश पर होने के चलते वह नहीं आ सके।

रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू
इस पर आरोपी ने जिला बेसिक अधिकारी से शिकायत कर दी।  संकुल प्रभारी दीपक सिंह की पड़ताल में आरोप गलत पाए गए, लेकिन आरोपी उनपर झूठे मामले में फंसाने का दबाव बनाता रहा। इसके चलते वह काफी डिप्रेशन में चल रहे थे। उन्होंने डीसीपी साउथ से शिकायत की, जिसके बाद बिधनू पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed