{"_id":"5b0468354f1c1bd7408b70d7","slug":"poisonous-liquor-case-brother-of-sima-parihar-arrested-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब कांडः पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार के भाई को STF ने सोते समय घर से उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब कांडः पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार के भाई को STF ने सोते समय घर से उठाया
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 23 May 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
औरैया के दिबियापुर से सीमा परिहार का भाई गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में एसटीएफ देर रात औरैया के दिबियापुर थाने के पीछे रहने वाली पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार के भाई को उठा ले गई। रात में अचानक हुई कार्यवाई से हड़कंप मच गया। सीमा परिहार का कहना है कि एसटीएफ उसकी बहन के बेटे को ढूंढ़ते हुए आए थे और उनके भाई को उठा कर ले गए।
मंगलवार देर रात औरैया के दिबियापुर में थाने के पीछे रहने वाली पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार के घर पहुँची। सीमा के अनुसार उसके भाई स्वर्गीय रामकुमार की पत्नी छत पर सो रही थीं। इसी दौरान लगभग तीन गाड़ियों से 20-25 सदा वर्दी में एसटीएफ के लोग छत से होकर घर मे आ गए।सबसे पहले सभी के मोबाइल कब्जे में ले लिए। एसटीएफ के लोग उसकी बहन मुन्नी के बेटे छोटे पुत्र राजेन्द्र निवासी विरुहनी हाल पता ककराही के बारे में पूछ रहे थे। घर के सभी सदस्यों ने बताया कि पिछले 10 दिनों से छोटे को उन लोगों ने नहीं देखा है।इसके बाद एसटीएफ के सदस्य उनके भाई रामवीर को अपने साथ ले गए। बताया कि एसटीएफ के सदस्य उन सभी के 7 मोबाइल भी अपने साथ ले गए हैं। सीमा का कहना है कि एसटीएफ के लोग कह रहे थे कि छोटे का कानपुर में जहरीली शराब से हुई मौतों में हाथ है। एएसपी आर के सक्सेना ने बताया की कानपुर की टीम को औरैया जिले में नकली शराब के प्रकरण में जो घटना कानपुर में हुई थी उसमें शामिल लोगों के नाम मिले हैं। जो औरैया जिले के रहने वाले है। वहीं जानकारी यह मिली है कि जिसमें रामवीर के अलावा भी कई लोग शामिल है। एसटीएफ उनकी जिले भर में जोर-शोर से तलाश कर रही है।

मरने वालों की संख्या हुई 17
जहरीली शराब से कानपुर नगर और कानपुर देहात में मरने वालों की संख्या 17 हो चुकी है। जबकि 20 से ज्यादा लोगों का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है। मृतकों और गंभीर रूप से बीमार लोगों को उत्तर प्रदेश शासन की ओर से मुआवजे की चेक बाटी जा चुकी हैं।
विज्ञापन