{"_id":"5ad37c224f1c1b56098b4b18","slug":"png-pipe-line-leak-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनजी गैस लीक होने से लगी आग, 1200 घरों के चूल्हे ठंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनजी गैस लीक होने से लगी आग, 1200 घरों के चूल्हे ठंडे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 15 Apr 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
पीएनजी पाइप लाइन लीकेज से लगी अाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर वीआईपी रोड पर भैरोघाट के पास पीएनजी पाइप लाइन में किसी शरारती तत्व ने छेड़छाड़ की तो गैस लीक होने से आग लग गई। आसपास लगे छह से अधिक पेड़ झुलस गए। 10 मीटर ऊंची लपटें उठती देख राहगीरों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। अंतिम संस्कार को जा रही अर्थियां रुक गईं। वहां खड़े वाहनों को हटाने के बाद लोगों ने सीयूजीएल कंपनी और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवागमन बंद कराया। दमकल की दो गाड़ियों की मदद से दमकल कर्मी आधे घंटे बाद आग पर काबू पा सके। घटना के चलते 1200 घरों और जेल का चूल्हे करीब आठ घंटे तक ठंडे पड़े रहे। सीयूजीएल अफसरों के मुताबिक लीकेज से करीब छह लाख रुपये की गैस बर्बाद हुई है।
तिलक नगर, वीआईपी रोड से सिविल लाइंस स्थित जिलाधिकारी आवास तक सीयूजीएल की पीएनजी लाइन गई है। यहां करीब 1200 घरों और जेल के चूल्हे पीएनजी से जलते हैं। भैरोघाट के पास से निकली लाइन में रविवार सुबह करीब 10:15 बजे लीकेज शुरू हो गया। फिर पास बने रिलायंस जियो के चैंबर के पास आग गई। करीब 10 मीटर ऊंची लपटें देख लोग डर गए।
विज्ञापन
आस-पास खड़े वाहनों को हटाया गया। घटना की सूचना पाकर कोहना और ग्वालटोली थानाप्रभारी फोर्स के साथ मौकेपर पहुंचे। शारदा नगर में रहने वाली फूलमती और परमट के एक शख्स की शव यात्रा भैरोघाट जा रही थी। आग देख दोनों शव यात्रा रुक गईं। पुलिस ने शव यात्राओं को रानीघाट की तरफ से भैरोघाट भेजा। पुलिसकर्मियों ने भीड़ लगाए लोगों को वहां से हटा कर आवागमन बंद कराया।
दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। घटना के करीब एक घंटे बाद सीयूजीएल की टीम वहां पहुंची। टीम ने रानीघाट और ग्रीन पार्क के पास लगे वाल्व को बंद कर गैस की सप्लाई रोक दी। शाम करीब छह बजे लीकेज पूरी तरह ठीक करने के बाद गैस की सप्लाई चालू हो सकी।
आग की वजह से रेव थ्री के पीछे से भैरोघाट को जाने वाला रास्ता करीब दो घंटे तक बंद रहा। पुलिस ने इस दौरान ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गोॅं से रवाना किया। इस दौरान भैरोघाट स्थित मंदिर में दर्शन को आने-जाने वालों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। सीयूजीएल कंपनी के अफसरों ने गैस की सप्लाई बंद होने की जानकारी जेल के अफसरों को दी। जेल में बंद करीब 26 सौ बंदियों का भोजन रर्सोई गैस पर पकवाया गया।
सीयूजीएल के डिप्टी जीएम मुही खान ने कहा पीएनजी लाइन से छेड़छाड़ की गई। इससे लीकेज हुआ और आग लगी। लीकेज की वजह से करीब साढ़े 12 हजार एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) गैस बर्बाद हुई है, जिसकी कीमत छह लाख से ज्यादा है। मामले की जांच के बाद लाइन से छेड़छाड़ करने वाले शख्स या कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।