{"_id":"69c994369b695b5bff075c0c","slug":"png-line-breaks-on-karrhi-road-supply-affected-for-one-and-a-half-hours-kanpur-news-c-362-1-akb1003-144371-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कर्रही रोड पर टूटी पीएनजी लाइन, डेढ़ घंटे आपूर्ति प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कर्रही रोड पर टूटी पीएनजी लाइन, डेढ़ घंटे आपूर्ति प्रभावित
विज्ञापन
कानपुर। सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य के लिए खोदाई के दौरान कर्रही रोड पर रविवार सुबह पीएनजी लाइन फट गई। इससे करीब 100 घरों की गैस सप्लाई डेढ़ घंटे के लिए बंद हो गई। सूचना पर पहुंची सीयूजीएल की टीम ने मशक्त के बाद लाइन की मरम्मत की। इसके बाद आपूर्ति शुरू की जा सकी।
बर्रा विश्वबैंक के कर्रही रोड स्थित गुलाबी बिल्डिंग के पास से सीयूजीएल की ओर पीएनजी लाइन बिछाई गई है। यह लाइन बर्रा की तरफ गई है। इस लाइन के पास सुबह 9:30 बजे मजदूर खोदाई कर रहे थे। तभी 32 एमएम की लाइन टूट गई। इसके बाद प्रेशर से गैस निकलना शुरू हुई तो मजदूर भाग खड़े हुए। घरों की सप्लाई बंद हो गई तो लोगों ने सीयूजीएल के टोल फ्री नंबर पर शिकायत करनी शुरू कर दी। सीयूजीएल के वरिष्ठ प्रबंधक मुही खान ने बताया कि मरम्मत करवा दी गई है। करीब डेढ़ घंटे लाइन से जुड़े करीब 100 घरों की सप्लाई प्रभावित रही।
शहर में सिलिंडर की मारामारी के बीच सीएम ग्रिड योजना का कार्य कर रही कंपनी की लापरवाही से स्थानीय लोग भड़क गए। सुबह खाना बनाने और नाश्ते के समय टूटी पीएनजी लाइन के चलते स्थानीय लोगों ने नगर निगम के ठेकेदार व अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की। कुछ देर में समाधान होने से लोगों ने राहत की सांस ली।