{"_id":"60b905a08ebc3ee46310600b","slug":"pm-talks-to-shivani-of-farrukhabad-says-we-can-t-be-selfish-for-exams","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ने फर्रुखाबाद की शिवानी से किया संवाद, कहा परीक्षा के लिए हम स्वार्थी नहीं हो सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री ने फर्रुखाबाद की शिवानी से किया संवाद, कहा परीक्षा के लिए हम स्वार्थी नहीं हो सकते
Thu, 03 Jun 2021 10:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:09 PM IST
सार
फर्रुखाबाद की छात्रा शिवानी से प्रधानमंत्री ने परीक्षा रद्द किए जाने के बारे में विचार जाने। शिवानी बोली कि परीक्षा के लिए हम स्वार्थी नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने फर्रुखाबाद की शिवानी से किया संवाद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई 12वीं परीक्षा रद्द होने पर बोर्ड के चेयरमैन व सचिव ने छात्र-छात्राओं से गुरुवार को वर्चुअल संवाद किया। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवाद में जुड़कर बच्चों की सरप्राइज क्लास ली। फर्रुखाबाद की छात्रा शिवानी से प्रधानमंत्री ने परीक्षा रद्द किए जाने के बारे में विचार जाने। शिवानी बोली कि परीक्षा के लिए हम स्वार्थी नहीं हो सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने शिवानी की मां सीमा मिश्रा से भी बात की। फतेहगढ़ के मोहल्ला गाड़ीखाना निवासी व्यापारी शिवकुमार मिश्रा की बेटी शिवानी रोजी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में कक्षा 12 में पढ़ती है। बुधवार को स्कूल से शिवानी के पास सीबीएसई के चेयरमैन व सचिव की वर्चुअल बैठक में शामिल होने के लिए मैसेज गया। गुरुवार दोपहर को वह वर्चुअल बैठक में शामिल हुईं।

माता पिता के साथ शिवानी
- फोटो : amar ujala
इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल बैठक में शामिल हो गए। उन्होंने छात्रों की सरप्राइज क्लास ली। प्रधानमंत्री ने कई राज्यों के छात्र-छात्राओं से परीक्षा रद्द होने के संबंध में उनके विचार जाने। उत्तर प्रदेश से फर्रुखाबाद की शिवानी वर्चुअल बैठक में शामिल थीं। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपने विचार साझा किए। शिवानी ने कहा कि परीक्षा रद्द होने के फैसले से वह कल तक बहुत हताश थीं।
फिर उसने समझा कि वर्तमान स्थिति में हम स्वार्थी होकर नहीं सोच सकते। कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जिन्होंने इस महामारी में अपनों को खोया है, कुछ खुद संक्रमित भी हुए। उनके लिए यह परीक्षा किसी मानसिक दबाव से कम नहीं है। अब तीसरी लहर के डर के बीच परीक्षा कराना खतरे से खाली नहीं होता। अब वह प्रधानमंत्री के इस फैसले का पूरा सम्मान करती हैं। शिवानी ने बताया कि 10वीं बोर्ड परीक्षा में उसने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की टॉप-टेन सूची में नाम दर्ज कराया था।
इस बार 12वीं में जिला टॉप करने का हौसला लेकर परीक्षा की तैयारी की थी। उन्होंने बताया कि शिक्षा व अध्ययन परीक्षा तक ही सीमित नहीं होता है। इसका लाभ आगे भी मिलेगा। शिवानी ने बताया कि उसका छोटा भाई 10वीं का छात्र है। मां सीमा मिश्रा गृहणी हैं। सीमा से भी प्रधानमंत्री ने परिवार के हालचाल व स्वास्थ्य के संदर्भ में बात की।