फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM talk to farmer Arvind through video conferencing

यूपी: गन्ना उत्पादन में नया रिकॉर्ड बनाने वाले किसान से प्रधानमंत्री ने की बात, अरविंद ने दिया बेबाकी से जवाब

Sat, 05 Jun 2021 04:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 05 Jun 2021 04:01 PM IST
सार

किसान अरविंद ने प्रधानमंत्री को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में बताया कि उन्होंने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया। साथ ही साथ विभिन्न प्रशिक्षणों और कार्यशालाओं में जो कुछ सिखाया गया उस पर भी अमल किया।

विज्ञापन
PM talk to farmer Arvind through video conferencing
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसान से प्रधानमंत्री ने की बात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के पुरवा देवरिया निवासी किसान अरविंद कुमार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। अरविंद चीनी मिल हरियावां के कैंपस में मौजूद रहे। अरविंद कुमार ने गन्ना उत्पादन में नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अरविंद से खेती में आधुनिक तकनीक और जैविक खाद का इस्तेमाल कर गन्ना उत्पादन के तरीकों के बारे में जाना। अरविंद ने पीएम के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया।
विज्ञापन


अरविंद ने बताया कि उन्होंने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया। साथ ही साथ विभिन्न प्रशिक्षणों और कार्यशालाओं में जो कुछ सिखाया गया उस पर भी अमल किया। जैविक खाद का उपयोग किया। कंप्यूटरीकृत लेवलर से खेत को बराबर कराने में मदद ली। अच्छी उपज के लिए गन्ने की खेती से पहले खेत में ढैंचा बोया, गोबर की खाद डालकर खेत की जुताई की, ट्रेंच विधि से गन्ना बोया, बीज शोधन कराया और बीज के चयन पर भी ध्यान दिया।
विज्ञापन


गन्ने की औसत उपज से तीन गुना ज्यादा गन्ना पैदा करने पर अरविंद को शाहजहांपुर में आयोजित गन्ना मिठास मेला में 17 मार्च को गन्ना विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी ने सम्मानित किया था। ग्राम पुरवा निवासी अरविंद स्नातक हैं। कई साल से वे खेती कर रहे हैं। करीब दो साल पहले उन्होंने गन्ने की खेती का तरीका बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न किसान गोष्ठियों और कार्यशालाओं में दी जाने वाली जानकारी का उपयोग कर अरविंद ने ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई की। उन्होंने शरदकालीन बुवाई अक्तूबर में ही कर दी और बसंत कालीन बुवाई भी नियम के मुताबिक फरवरी में कर दी। नतीजा यह हुआ कि गन्ने का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ। अरविंद की मेहनत, तकनीक के इस्तेमाल और जैविक खादों के प्रयोग के बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया था। इसके बाद उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed