{"_id":"6a63cf8e6a7c4e864d000c01","slug":"pm-modis-mann-ki-baat-will-be-heard-at-22000-booths-kanpur-news-c-362-1-bnd1017-152494-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 22 हजार बूथों पर सुनी जाएगी पीएम मोदी की मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 22 हजार बूथों पर सुनी जाएगी पीएम मोदी की मन की बात
विज्ञापन
कानपुर। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 22 हजार से अधिक बूथों पर 26 जुलाई को सुबह 11 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद बूथ समितियों की बैठक होगी और पदाधिकारियों को डिजिटल प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने क्षेत्रीय मॉनिटरिंग टोली की बैठक में बताया कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रत्येक बूथ पर बलिदानियों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा।
बैठक में क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप सिंह, अनूप अवस्थी, हर्ष द्विवेदी और मोहित सोनकर मौजूद रहे। वहीं भाजपा कानपुर दक्षिण जिला कार्यालय में भी मन की बात कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने बूथ स्तर तक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के निर्देश दिए। बैठक में गणेश शुक्ला और जसविंदर सिंह उपस्थित रहे।