{"_id":"5c826754bdec2213fa1f9b6e","slug":"pm-modi-talk-about-kashmiri-man-thrashed-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में जो हमारे कश्मीरी भाइयों के साथ हुआ वो गलत है, ऐसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई हो- पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में जो हमारे कश्मीरी भाइयों के साथ हुआ वो गलत है, ऐसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई हो- पीएम मोदी
Fri, 08 Mar 2019 06:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 08 Mar 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी कानपुर में रैली को संबोधित करते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के निराला नगर मैदान में शुक्रवार को रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पिछले दिनों लखनऊ में कश्मीरी युवक के साथ हुई घटना का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा इस समय देश में एकता का वातावरण बनाए रखना बहुत अहम है।
पीएम मोदी ने कहा लखनऊ में कुछ सिरफिरे लोगों ने हमारे कश्मीरी भाइयों के साथ जो हरकत की थी उस पर यूपी सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। मैं अन्य राज्य सरकारों से भी आग्रह करूंगा कि जहां भी कश्मीरी भाइयों के साथ कोई ऐसी हरकत करने का प्रयास करे उस पर फौरन कठोर कार्रवाई की जाए।
ये समय हमारे एक रहने का है। हमे मिलजुल कर इस स्थिति से निपटना होगा। मुझे भरोसा है कि हम इसमें जरूर कामयाब होंगे। ज्ञात हो दो दिनों पूर्व लखनऊ के डालीगंज पुल पर सूखा मेवा बेचने वाले कश्मीरी युवक अब्दुल सलाम पुत्र श्री अब्दुल अहद के साथ कुछ अराजकतत्वों ने मारपीट की थी। जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं थीं।
विज्ञापन
इस सम्बंध में थाना हसनगंज में मुकदमा दर्ज करा कर कार्रवाई की गई। यह इकलौती घटना नहीं है। पूरे देश में इस समय कश्मीरी लोगों के साथ ठीक बर्ताव नहीं किया जा रहा है।