{"_id":"61cb172a891a40356c7b8995","slug":"pm-modi-said-everyone-s-support-in-up-elections-everyone-s-development-will-remain-the-slogan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर से पीएम ने किया चुनावी शंखनाद: बोले- यूपी चुनाव में सबका साथ, सबका विकास ही रहेगा नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर से पीएम ने किया चुनावी शंखनाद: बोले- यूपी चुनाव में सबका साथ, सबका विकास ही रहेगा नारा
Tue, 28 Dec 2021 07:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 28 Dec 2021 07:58 PM IST
सार
प्रधानमंत्री ने बहुत सधे और सटीक अंदाज और बातों ही बातों में विपक्ष के आरोपों का जवाब भी दे दिया। फिर चुटकी ली कि कुछ दिनों में योगी के काम को भी यही कहेंगे कि यह हमने किया है।
विज्ञापन
कानपुर में जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी चुनाव में भाजपा का नारा सबका विकास, सबका साथ ही रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को निराला नगर की सभा में इसके स्पष्ट संकेत दे दिए। मोदी बोले कि वह सबका विकास चाहते हैं और उन्हें इसकी फिक्र भी है। गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा होने से युवाओं में आत्म विश्वास बढ़ा है। कोई देश या राज्य संतुलित विकास के बिना आगे नहीं बढ़ सकता।
फर्क काम करने के तरीके में होता है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने बहुत सधे और सटीक अंदाज और बातों ही बातों में विपक्ष के आरोपों का जवाब भी दे दिया। फिर चुटकी ली कि कुछ दिनों में योगी के काम को भी यही कहेंगे कि यह हमने किया है। प्रधानमंत्री ने बार-बार यह बात दुहराई कि पिछली सरकारों ने छोटे शहरों की आकांक्षाओं पर ध्यान ही नहीं दिया।
चुनिंदा चार-पांच शहरों में ही विकास होता रहा और छोटे शहरों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। लेकिन अब उनकी प्राथमिकता पर वंचित जन है। कोरोना की चुनौतियों के बावजूद परियोजनाएं समय से पूरी हो रही हैं। फिर उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं के संबंध में बताया। साथ ही चुटकी भी ली और कहा कि अभी जो माहौल तानने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी विकास की नीयत ही नहीं रही है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने घूम-फिरकर आम आदमी और गरीब तबके के उत्थान की बात की। कहा कि हमारी सरकार सबके लिए काम कर रही है। खासतौर पर उनके लिए जिन्हें पहले नजरअंदाज किया गया। कहा कि तीन तलाक के सख्त कानून, लड़कियों के विवाह की आयु सीमा बढ़ाए जाने का भी विरोध कर रहे हैं। समाज के सशक्तीकरण की नीतियों का भी लोग विरोध करते हैं। लेकिन यह डबल इंजन की सरकार अपना लक्ष्य तय करके पूरा करना जानती है।