फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर पहुंचे पीएम मोदी ने गंगा का किया निरीक्षण, सीढ़ियों पर बिगड़ा संतुलन, देखें तस्वीरें

Sun, 15 Dec 2019 12:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 15 Dec 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
pm modi in kanpur for review meeting of namami gange project
कानपुर पहुंचे पीएम मोदी ने गंगा का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कानपुर पहुंचे। पीएम का विशेष विमान चकेरी एयरपोर्ट पर उतरा तो सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मंत्रिमंडल के सहयोगियों तथा केंद्रीय मंत्रियों ने उनका स्वागत किया।



पीएम ने यहां नेशनल गंगा कांउसिल की पहली बैठक में नमामि गंगे की परियोजनाओं का हाल जाना और उसमें गिर रहे नालों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री अटल घाट पहुंचे और मां गंगा को नमन किया।

इस दौरान सीढ़ियों पर प्रधानमंत्री का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वहां मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। यहां स्टीमर से गंगा नदी का जायजा लेने के बाद पीएम मोदी नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

pm modi in kanpur for review meeting of namami gange project
कानपुर पहुंचे पीएम मोदी ने गंगा का किया निरीक्षण - फोटो : ANI
गंगा में प्रदूषण रोकने को अभी बहुत कुछ करना बाकी: मोदी

सीएसए में हुई राष्ट्रीय गंगा परिषद की पहली बैठक में गंगा के किनारों पर आर्थिक गतिविधियां विकसित करने के साथ ही प्रधानमंत्री का गंगा की स्वच्छता, अविरलता और निर्मलता पर भी जोर रहा। उन्होंने कहा कि टेनरियों, औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले कचरे और सीवरेज को गंगा में गिरने से रोकने की दिशा में काम चल रहा है।
pm modi in kanpur for review meeting of namami gange project
कानपुर पहुंचे पीएम मोदी ने गंगा का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
हालांकि अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि गंगा नदी का संवर्धन देश के लंबे समय से चुनौती बना हुआ है। मोदी ने कहा कि  मां गंगा उप महाद्वीप की सबसे पवित्र नदी है। इस नदी के संरक्षण और संवर्धन को लेकर किए जा रहे प्रयास को सहयोगात्मक संघवाद के उदाहरण के रूप में देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi in kanpur for review meeting of namami gange project
कानपुर पहुंचे पीएम मोदी ने गंगा का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने 2014 में नमामि गंगे की शुरुआत की। तब से लेकर अब तक इसके तहत गंगा की निर्मलता को लेकर काफी काम किया जा चुका है। ये सभी काम गंगा को स्वच्छ बनाने, प्रदूषण मुक्त रखने की दिशा में हुआ है। मोदी ने कहा कि अभी भी इस दिशा में काफी कुछ करना बाकी है।
विज्ञापन
pm modi in kanpur for review meeting of namami gange project
कानपुर पहुंचे पीएम मोदी ने गंगा का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
इसी उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय गंगा परिषद का गठन हुआ है। प्रधानमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार के पहले कार्यकाल में गंगा से जुड़े सभी पांच राज्यों में पर्याप्त जल प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए 20 हजार करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया। इसी तरह गंगा में प्रदूषण जाने से रोकने के लिए शोध संयंत्रों के निर्माण के लिए 7700 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed