फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM Modi CM Yogi Deputy Chief Minister shared experiences by tweeting

ट्विटर पर बही कानपुर की गंगा, पीएम मोदी सीएम योगी उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर शेयर किए अनुभव

Sun, 15 Dec 2019 01:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 15 Dec 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
PM Modi CM Yogi Deputy Chief Minister shared experiences by tweeting
कानपुर में अटल घाट पर बोट से निरीक्षण करने पहुंचे पीएम मोदी सीएम योगी एवं अन्य मंत्री - फोटो : अमर उजाला
ट्विटर पर शनिवार को कानपुर की गंगा की चर्चा खूब चली-बही। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली पहुंचते ही कानपुर में हुई राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में आने, अटल घाट, गंगा सफाई व सीसामऊ नाले का निरीक्षण करने का ट्वीट डाला।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि उन्हें अटल घाट जाने, गंगा की स्वच्छता पर हुए कामों का निरीक्षण करने समेत सीसामऊ नाले की सफाई देखने का अवसर मिला। गंगा का पुनरोद्धार दशकों से चुनती बना हुआ है। हमने इसे मिशन के रूप में लिया है। मुझे विश्वास है कि गंगा को साफ रखने के लिए जो भी प्रयास किए जा रहे हैं, उसमें इससे जुड़े राज्य सहयोगात्मक रुख रखते हुए सकारात्मक और सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


 

PM Modi CM Yogi Deputy Chief Minister shared experiences by tweeting
गंगा बैराज पर पीएम मोदी, सीएम योगी, बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी, उत्तराखंड के सीएम रावत ने की गंगा की सैर - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि कानपुर दौरे पर मैंने साहसी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट करते हुए कानपुर में हुई बैठक का जिक्र किया और उम्मीद जताई कि इससे गंगा को प्रदूषण मुक्त करने में मदद मिलेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर लिखा कि अब वह दिन दूर नहीं जब गंगोत्री से बंगाल की खाड़ी तक हर जगह मां गंगा निर्मल, अविरल, निर्झर होंगी।

काशी हो या कानपुर, हर कही गंगाजल आचमन योग्य होगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी कानपुर में अटल घाट से सीसामऊ नाले तक नौका विहार का जिक्र किया। लिखा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गंगा को स्वच्छ, अविरल बनाने के गंभीर प्रयास हुए हैं।
 

PM Modi CM Yogi Deputy Chief Minister shared experiences by tweeting
गंगा बैराज पर पीएम मोदी, सीएम योगी, बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी, उत्तराखंड के सीएम रावत ने की गंगा की सैर - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी ट्वीट कर लिखा कि बैठक, अटल घाट और सीसामऊ नाले के निरीक्षण का जिक्र किया। इसके अलावा शहर के सभी मंत्रियों, विधायकों, भाजपा नेताओं ने भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री के दौरे, गंगा की स्वच्छता आदि के बारे में लिखा। कुल मिलाकर सोशल मीडिया के जरिए देश-दुनिया में कानपुर की गंगा खूब बही।  

वायुसेना कर्मियों के साथ खिंचाई फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कानपुर के वायुसेना कर्मियों के साथ खिंचवाई गई फोटो भी शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा कि वायु सेना के पायलट व अन्य कर्मियों से वार्ता का मौका मिला। देश को उनकी अद्धितीय सेवा पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed